Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
26-Sep-2024 11:44 AM
By Ranjan Kumar
KAIMUR: कैमूर में अलग-अलग हादसो में चार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई है। सभी की मौत तालाब और नदी में डूबने से हुई है। भभुआ में जहां दुर्गावती नदी में नहाने के दौरान दो लड़के पानी में डूब गए वहीं मोहनिया में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूब गया जबकि कुदरा में तालाब में नहाने के दौरान डूबने से एक लड़के की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
पहली घटना भभुआ थाना क्षेत्र के रूपपुर गांव के पास हुई, जहां दुर्गावती नदी में नहाने के दौरान दो लड़के पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों का काफी मशक्कत के बाद नदी से बरामद कर लिया लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों में भभुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के देवनारायण सिंह का 16 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार और रूपपुर गांव का भागीरथ सिंह का पुत्र किशन कुमार शामिल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
उधर, मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव में दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर नदी में डूब गया। करीब एक घंटे बाद जब सभी लड़के नदी से नहाकर बाहर निकले तो किशोर लापता हो गया था। घटना की जानकारी घरवालों को दी गई। गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद किशोर के शव को बरामद कर लिया। मृतक की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के चंद्रकांत गुप्ता का 15 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई है।
वहीं तीसरी घटना कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी बंधा के पास घटी, जहां अपनी मां के साथ नहाने गए कुदरा थाना क्षेत्र की सकरी गांव निवासी संतोष खरवार का 10 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार नहाने के दौरान पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कुदरा पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।