ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कैमूर में युवक की गला रेतकर हत्या, नदी किनारे गड्ढा खोद दफनाया शव

कैमूर में युवक की गला रेतकर हत्या, नदी किनारे गड्ढा खोद दफनाया शव

18-Nov-2021 12:08 PM

कैमूर : कैमूर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है. सरकार अपराध पर लगाम लगाने की बात कर रही है लेकिन कैमूर में अपराधी बेलगाम होते जा रहे हैं. अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई. फिर अपराधियों ने शव को नदी के तट पर ले जाकर गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया. यह घटना दुर्गावती थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ. फिर भी पुलिस घटना से अनजान रही.


दरअसल दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के एक युवक मंगलवार की शाम से ही लापता था. शाम को 4 बजे तक गांव में ईसे देखा गया था उसके बाद इसका कोई पता नहीं चला. बुधवार की सुबह जब महिलाएं शौच के लिए नदी के तट पर गई तो देखी खून का धब्बा चारों तरफ बिखरा पड़ा है. फिर महिलाओं ने इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने गढ़ा खोद कर अंदर से शव निकाला तो देखा गला रेता हुआ था. जिसके बाद पुलिस ने सोशल मीडिया पर मृतक का फोटो वायरल किया तो उसकी पहचान दुर्गावती थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के सिपाही राम के रूप में हुई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों के आवेदन के आधार पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई.


परिजन बताते हैं कि पिछले 15 दिन से सिपाही राम किसी बात को लेकर काफी परेशान था. गांव में ही एक लड़की के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी में उन लोगों द्वारा नाजायज फायदा उठाकर इनकी गला रेत कर हत्या कर दिया गया और फिर शव को नदी के तट पर दफना दिया. वहीं मोहनिया डीएसपी फैज अहमद खान ने बताया कि दुर्गावती पुलिस को एक व्यक्ति की गड्ढे के अंदर दफनाया हुआ डेड बॉडी मिला है जिसका गला रेता गया था. मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बहुत जल्द इस मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा.