ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त

Home / news / तेजस्वी बोले.. कल तक कहते थे पैसा कहां से आएगा, अब फंस गए...

तेजस्वी बोले.. कल तक कहते थे पैसा कहां से आएगा, अब फंस गए तो BJP वाले कहते हैं 19 लाख देंगे रोजगार

22-Oct-2020 12:48 PM

KAIMUR: तेजस्वी यादव ने कैमूर के रामगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल तक बीजेपी वाले कहते थे कि 10 लाख नौकरी का पैसा कहा से तेजस्वी यादव देंगे. अब बीजेपी वाले फंस गए तो कहते हैं कि 19 लाख रोजगार देंगे. आरे किसको मुर्ख बना रहे हो. झूठ बोलना है तो हम भी बोल देंगे कि 1 करोड़ नौकरी देंगे. तेजस्वी ने कहा कि बहुत कम समय में बिहार के 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिलने जा रही है. जो इतिहास में पहली बार होगा. पहली कलम से सबसे पहला काम यही होगा. 

बताया कैसे देंगे पैसा

10 लाख नौकरी देने को लेकर बार-बार नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी सवाल उठा रहे हैं. इस पर तेजस्वी यादव ने बताया कि वह कैसे इन नौकरियों के लिए पैसा देंगे. बिहार का वित्तीय बजट 2,11,761 करोड़ है. जिसका 40% उनकी सरकार अपनी ढुलमुल,ग़ैर-ज़िम्मेदारना, भ्रष्ट और लचर नीतियों के कारण खर्च ही नहीं कर पाती है और अंत में नाकामियों के कारण 80 हज़ार करोड़ रुपये हर वर्ष सरेंडर होता है. सरेंडर होने वाले पैसे से रोजगार दिया जा सकता है. 

वृद्धा पेंशन 400 से 1000 हजार करेंगे

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बुजुर्गों को समय पर वृद्धा पेंशन नहीं मिलता है. लेकिन अगर उनकी सरकार बनेगी तो समय पर पैसा दिया जाएगा. यही नहीं 400 जो रुपए दिया जाता है उसको 1000 हजार रुपए बढ़ाकर कर दिया जाएगा.