अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
01-Dec-2019 08:08 AM
KAIMUR : एक हफ्ता पहले कैमूर जिले में स्टूडेंट के साथ गैंगरेप का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि गैंगरेप की एक दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है. जिए में एक बार फिर से घर में अकेली लड़की के साथ मामा-भांजे ने मिलकर हैवानियत की. पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में इसकी शिकायत की है. पुलिस आरोपी भांजे को पकड़कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात जिले के रामगढ़ थाना इलाके की है. जहां एक युवक ने अपने मामा के साथ मिलकर 17 साल की लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता ने रामगढ़ थाना में आरोपी युवक मुन्ना राम के बेटे गुड्डन राम उर्फ़ बबलू और उसके मामा गुड्डू राम के खिलाफ मामला दर्ज कराया. पीड़िता के मुताबिक वह घर के आंगन में ममेरी बहन बहन को कपड़ा पहना रही थी. इसी बीच उसके पडोसी गुड्डन राम उर्फ़ बबलू और उसके मामा गुड्डू राम घर के अंदर घुस गए. उन्होंने दरवाजा बंद कर उसके साथ हैवानियत की.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक और उसके मामा ने मर्डर की धमकी भी दी. उन्होंने कहा कि घटना के बारे में अगर किसी को बताया तो वे लोग पीड़िता की हत्या कर देंगे. भभुआ महिला थाना इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है. महिला थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. 164 के तहत बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है. आरोपी भांजे गुड्डन राम उर्फ़ बबलू को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उसके मामा गुड्डू राम की तलाश में जुटी हुई है.