ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / कैमूर में नाबालिग के साथ हैवानियत, आरोपी युवक गिरफ्तार

कैमूर में नाबालिग के साथ हैवानियत, आरोपी युवक गिरफ्तार

09-Jan-2021 09:39 AM

KAIMUR : कैमूर के कुदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ घर के बगल के ही रहने वाले एक लड़के ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. नाबालिग लड़की वारदात के समय अपने घर में अकेली थी. पुलिस ने मामला दर्ज होते ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता को मेडिकल जांच कराया गया.

घटना के बारे में पीड़िता ने पीड़िता ने महिला थाना भभुआ में आवेदन देकर बताया है कि वह अपने घर पर अकेले सोई थी. घर वाले किसी काम से बाहर गए थे. तभी पड़ोस के रहने वाले झींगा खरवार बारह बजे रात में उसके घर में घुस गया और फिर उसे जबर्दस्ती बगल के सरसों के खेत में ले गया,  जहां उसके साथ दुष्कर्म  किया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. 

किसी तरह लड़की अपने घर पहुंची और फिर अगले दिन परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद परिजन नाबालिग युवती को कुदरा थाना ले गए और फिर वहां से पीड़िता को महिला थाना भभुआ पहुंचाया गया.

मामले की जानकारी देते हुए महिला थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया एक नाबालिग लड़की द्वारा पड़ोस के लड़के झींगा खरवार के ऊपर घर से उठाकर सरसों के खेत में ले जाकर रेप करने की बात बताई गई है. जहां पुलिस ने कांड अंकित कर आरोपी झींगा खरवार को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता का सदर अस्पताल भभुआ में मेडिकल जांच कराया गया.. न्यायालय में 164 का बयान दर्ज होगा और आरोपी झींगा खरवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.