बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
07-Dec-2020 06:45 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : कैमूर पुलिस ने अधौरा पहाड़ी क्षेत्र के जंगली इलाके से मिनी गन फैक्ट्री के साथ दो पूर्व नक्सली सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से दो बनाया हुआ एक नाली बंदूक और कई और अर्ध निर्मित बंदूक और उपकरण जप्त हुए हैं. गिरफ्तार अपराधियों में रोहतास जिले के नौहटा थाना क्षेत्र के दो नक्सली हैं तो वही एक कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है.
अपराधियों द्वारा बताया गया कि "पहले अवैध हथियार बनाने के दौरान पुलिस ने छापेमारी किया था, जिसमें 18 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. हम लोग 12 साल पहले नक्सली गतिविधि में भी शामिल थे, जिसमें जेल जा चुके हैं."
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने जानकारी देते हुए बताया गुप्त सूचना मिली थी कि अधौरा पहाड़ी के जंगल में हथियार बनाने का काम चल रहा है. जहां कैमूर पुलिस ने रोहतास और कैमूर के जंगली इलाके में बॉर्डर के पास छापेमारी कर दो निर्मित देसी बंदूक और कई अर्ध निर्मित बंदूक के साथ बंदूक बनाने वाले उपकरण को जप्त कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों में दो लोगों का पहले का नक्सली इतिहास है, जिसमें ये लोग जेल भी जा चुके हैं. इन सभी को जेल भेजा जा रहा है.