ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / कैमूर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 बच्चों को लगी गोली, घर में मचा...

कैमूर में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 बच्चों को लगी गोली, घर में मचा कोहराम

02-May-2021 02:28 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR : बिहार के कैमूर में एक युवक ने कट्टे से ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में दो मासूम बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद फायरिंग करने वाला शख्स फरार हो गया. हालांकि फिर बाद में पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हो पाई. 


घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की है, जहां सावठ गांव में बारात देखने जाने को लेकर एक युवक ने कट्टे से फायरिंग कर दी. इस घटना में गांव के ही दो छोटे-छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी मिली है कि इस घटना में गोली मारने वाला युवक सावठ गांव का रहने वाला ही है और दोनों घायल बच्चे भी सावठ गांव के ही रहने वाले हैं. इस घटना के बाद शादी समारोह के दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जिन बच्चों को गोली लगी उनके घर में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही घर की महिलाएं चीखने चिल्लाने लगी. 


घायल बच्चों को तड़पते देख आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दुर्गावती के पीएचसी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने दोनों युवकों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. घटना के बाद ग्रामीणों ने दुर्गावती पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस ने आरोपी युवक को घर से गिरफ्तार कर लिया.


पुलिस ने युवक के पास से एक देसी कट्टा एवं 315 बोर का दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने बताया कि सावठ गांव में देर रात्रि बरात देखने जाने को लेकर एक युवक ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दिया, जिसमें 2 बच्चे घायल हो गए घायल दोनों बच्चे के पैर के घुटना के आसपास गोली लगी है.