बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना
24-Nov-2020 02:06 PM
By Ranjan Kumar
KAIMUR : जिले के मोहनिया में एक प्राइवेट डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है, जिसने मरीज के परिजनों के साथ क्लिनिक में मारपीट की है. इस घटना को लेकर मरीज के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मामला कैमूर जिले के मोहनिया का है, जहां एक डॉक्टर की गुंडागर्दी सामने आई है. बताया जा रहा है कि भुंडी टेकारी गांव की रहने वाली एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए मोहनिया के एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया था. जहां चिकित्सक ने मोटी रकम लेकर ऑपरेशन भी कर दिया लेकिन महिला की परेशानी दूर नहीं हुई. जिसके बाद जब महिला के परिजनों द्वारा चिकित्सक को सारी परेशानी बताई गई तो चिकित्सक उनको भगाने लगा. जब परिजनों ने उनके द्वारा ऑपरेशन कर ठीक होने का बात कह कर छुट्टी देने की बताई जाने लगी तो डॉक्टर मारपीट पर उतारू हो गया और मरीज के परिजनों के कपड़े तक फाड़ डाले. इतना ही नहीं चिकित्सक और उसके कर्मी गुंडागर्दी पर उतर आये और उन्होंने मरीज के परिजनों के साथ मारपीट भी की.
इस घटना के बाद मरीज के परिजनों ने महिला थाने में आवेदन देकर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है. परिजन बताते हैं बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए यहां पर लाया था. मोटी फिस लेकर चिकित्सक द्वारा ऑपरेशन कर दिया गया. उसके बाद भी परेशानी दूर नहीं हुई तो चिकित्सक से जब संपर्क करने आए तो मारपिट पर उतारू हो गए. मेरे कपड़े भी फाड़ डाले गए. जिसके बाद मैंने थाना को सूचना आवेदन देकर दिया है.
उधर कैमूर सिविल सर्जन डॉ अरुण तिवारी बताते हैं कि मरीज के परिजनों द्वारा यह बात मेरे संज्ञान में नहीं लाया गया है. अगर उनके द्वारा आवेदन दिया जाएगा तो जांच कराकर कार्रवाई होगी. पहले भी अवैध क्लिनिको के खिलाफ छापेमारी कराकर व्यापक पैमाने पर करवाई किया गया था फिर जरूरत अगर महसूस हुई तो फिर करवाई होगी.