ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / अंधा-लंगड़ा बनकर बैंक ग्राहकों से चोरी करने वाले गिरफ्तार, झोला में ब्लेड मारकर...

अंधा-लंगड़ा बनकर बैंक ग्राहकों से चोरी करने वाले गिरफ्तार, झोला में ब्लेड मारकर निकाल लेते थे पैसे

04-Nov-2020 02:32 PM

By Ranjan Singh

KAIMUR : जिला पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो काफी हैरान करने वाला है. कैमूर पुलिस ने 3 ऐसे अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो अंधा-लंगड़ा बनकर बैंक ग्राहकों से चोरी करते थे. इस गैंग के एक सदस्य को रंगेहाथ गिरफ्तार किये जाने के बाद सबको पकड़ा गया है जबकि एक और आरोपी अभी भी फरार है. पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.


मामला कैमूर जिले का है. जहां कैमूर पुलिस ने अंधा-लंगड़ा गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो अंधा-लंगड़ा बनकर बैंक के ग्राहकों के पैसे चुराते थे. बताया जा रहा है कि बैंक ग्राहकों के झोले में ब्लेड मारकर ये लोग पैसे चुरा लेते थे. बताया जा रहा है कि 2 नवंबर को पंजाब नेशनल बैंक मोहनिया में एक ग्राहक से ये लोग ने 50 हजार रुपये चुरा लिए थे. ग्राहक ने रंगे हाथ एक आरोपी को पकड़ लिया था. गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर और दो लोगों की गिरफ्तारी हुई थी. सभी आरोपी अधेड़ उम्र के हैं और रोहतास जिले के रहने वाले हैं.


news image


कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया पंजाब नेशनल बैंक मोहनिया से एक व्यक्ति लगभग पच्चास हजार रुपये निकाल कर बाहर जाने के क्रम में ब्लेड मारकर उनका पैसा चुरा लिया गया था. तत्काल उनके द्वारा एक सदस्य इस गिरोह का पकड़ाया था, बाकी सदस्य फरार हो गए थे. सीसीटीवी फुटेज की पहचान और उसके बयान के आधार पर दो अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है.


news image


यह प्रोफेशनल गिरोह है जो बैंकों में घूम-घूम कर ब्लेड मारकर पैसे चुराता है, इसके सदस्य कोई अंधा बनता है, कोई लंगड़ा बनता है और कोई पैसा चुराने का काम करता. जैसे कोई पैसा निकाल कर जाता है तो कोई अंधा बनके या कोई लंगड़ा बनके उस व्यक्ति से टकरा जाता है फिर ब्लेड मारकर उसके सदस्य पैसा लेकर गायब कर देते हैं. सभी का आपराधिक इतिहास है. ये लोग जेल जा चुके हैं. यह लोग बता रहे हैं कि इनके गांव रोहतास जिले के न्यू डिलिया में ऐसे 30 से 40 सदस्य हैं, जो बैंकों में घूम-घूम कर ब्लेड मारकर पैसा चुराने का काम करते हैं.