ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / 5 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, ससुराल वालों के ऊपर विवाहिता...

5 दिन बाद कब्र से निकाला गया शव, ससुराल वालों के ऊपर विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप

17-Nov-2020 11:55 AM

By Ranjan Kumar

KAIMUR :  जिले के मोहनिया में एक विवाहिता के शव को दफनाने के 5 दिन बाद कब्र से निकाला गया है. दरअसल मृतक महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों के ऊपर जलाकर मारने का आरोप लगाया है. इस संबंध में मृतक महिला के घरवालों की ओर से पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना इलाके की है, जहां मोहनिया के बड़ी बाजार में एक महिला के शव को कब्र से 5 दिन बाद निकाला गया है. महिला की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है. दरअसल विवाहिता संजीदा की आग लगने से मौत होने के बाद उसके ससुराल वालों ने बिना मायके वाले को सूचना दिए ही शव को दफना दिया था. जब इस घटना की जानकारी मायके वालों को मिला तो वे लोग मोहनिया थाने में हत्या कर मारने की प्राथमिकी मृतिका के पति के ऊपर लगाया.


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में संजीदा के शव को कब्र से 5 दिन बाद निकाल कर पोस्टमार्टम के सदर अस्पताल भेज दिया. जिससे कि संजीदा के मौत का पता लगाया जा सके. ससुराल वालों की तरफ से प्रशासन को जानकारी दिया गया कि घर में रखा गैस सिलेंडर फटने से संजीदा की मौत हो गई. संजीदा के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.


संजीदा की मां बताती है संजीदा के मौत की जानकारी ससुराल वालों द्वारा हम लोगों को नहीं दिया गया. आसपास के लोगों से पता चला. उसके पिता पहुंचे जब वहां पहुँचे तो उनको जानकारी दिया गैस सिलेंडर फटने से उसकी मौत हुई है, 5 साल पहले संजीदा की शादी हुई थी. लेकिन हम को पूरी तरह लग रहा है पति द्वारा संजीदा को जलाकर मार दिया गया है और झूठ बोला जा रहा है. हमने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.


थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया कि मृतिका के मां द्वारा हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. जिस के सत्यापन के लिए हम लोग शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अनुसंधान जारी रखेगी.