BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह अवैध गैस सिलेंडर का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा
05-May-2021 09:56 AM
By RANJAN
KAIMUR: कोरोना की दूसरी लहर से बिहार में बिगड़ते हालात को देखते हुए सरकार ने 15 मई तक लॉकडाउन लगाया है। लॉकडाउन के पहले दिन आज हर चौक चौराहे पर प्रशासन की मुस्तैदी देखने को मिली। पुलिस जवानों के साथ-साथ अधिकारी भी सड़कों पर उतरे और लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराते नजर आए।

कैमूर जिले में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए हाथों में डंडा लेकर पुलिस सड़कों पर दिखी। कैमूर के मोहनीया में भी अनावश्यक घूम रहे लोगों को पुलिस ने उठक बैठक कराया और डंडे से धुलाई भी की। वही बेवजह खुलने वाली दुकानों को भी बंद कराया। कैमूर में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना की चेन को तोड़न के लिए सरकार ने लॉकडाउन लगाया लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। बेवजह घर से निकलने वाले लोगों पर प्रशासन सख्ती बरत रहे हैं।

नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने बताया कि आज से 15 मई तक पूरे बिहार में लॉकडाउन लागू है। गाइडलाइन्स का पालन कराने के लिए वे सड़कों पर उतरे है। अनावश्यक खुली दुकानों को बंद कराया जा रहा है वही बेवजह घूमने वालों पर सख्ती बरत रहे है। हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराया जाएगा और जो नहीं मानेंगे उन्हें दंडित भी किया जाएगा। वही मोहनिया अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि दुकानों को खोलन के लिए रोस्टर जारी हो गया है। ऐसी दुकाने जिसे खोला जाना है उसे सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही खोलने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित समय के बाद यदि कोई दुकान खुलती है तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।
