ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला

KAIMUR CRIME NEWS: रिशु पांडेय हत्याकांड का खुलासा, 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, लकी ग्रुप ने शक्तिमान Group पर किया था हमला

28-Sep-2024 04:57 PM

By RANJAN

KAIMUR: भभुआ में 27 सितंबर को 18 वर्षीय रिशु पांडेय नामक युवक की घर से बुलाकर चाकू घोपकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले का उद्भेदन आज पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाइक और जिस चाकू से हमला किया गया था उसे जब्त किया गया है।


बीते शुक्रवार को कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के पास आपसी गैंगवार में चाकू मारकर इंटर के छात्र रिशु पांडेय की हत्या कर दी गयी थी। घटना देवीजी रोड की है। मृतक की पहचान अजय पांडेय के बेटे रिशु पांडेय के रूप में हुई थी। इस घटना से गुस्साएं लोगों ने सदर अस्पताल के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया था और जमकर हंगामा मचा था और कार्रवाई की मांग की थी। 


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू और पल्सर बाइक को जब्त किया है। गिरफ्तार अपराधियों के ऊपर लूट,चोरी,आर्म्स एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने भभुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें 10 नामजद और 15 अज्ञात शामिल हैं। 


भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार ने बताया भभुआ शहर के शिवाजी चौक के पास कल दो पक्षों की बीच चाकूबाजी की घटना हुई थी। जिसमें एक व्यक्ति रिशु पांडेय की मौत हो गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के भीतर घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जिनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक जब्त किया गया है। 


बता दें कि भभुआ में दो गैंग चलता है एक का नाम लकी है तो दूसरा का नाम शक्तिमान है। शक्तिमान ग्रुप के तीन लोग मिल में काम करने जा रहे थे उसी समय लकी ग्रुप के 10 की संख्या में लोगों द्वारा रेकी कर तीनों के ऊपर हमला बोलते हुए घटना को अंजाम दिया गया था। दोनों गैंग के लोगों की उम्र 18 से 19 वर्ष बताया जा रहा है। एक गैंग के मुख्य सरगना के भाई का मोबाइल दूसरे गैंग द्वारा छीन लिया गया था उसी में उन लोगों द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई थी। जिसके बाद से वे लोग उनकी खोज में लगे हुए थे और मौका मिलते ही हमला कर दिया था। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।