ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / Kaimur Crime News: बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशों का चलन बढ़ा,...

Kaimur Crime News: बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशों का चलन बढ़ा, लाखों के प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट

20-Oct-2024 04:16 PM

By Ranjan Kumar

KAIMUR: बिहार में शराबबंदी के बाद दूसरे नशों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नशे के आदि हो चुके लोग शराब की के विकल्प के तौर पर दूसरे नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं। यही वजह है कि शराब के साथ साथ अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी जोरों पर है। आए दिन राज्य के अलग-अलग जिलों में नशे की खेप पकड़ी जा रही है। कैमूर में पुलिस ने 3100 पीस प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है।


दरअसल, बिहार में शराबबंदी के बाद विभिन्न तरह के नशीले पदार्थों का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। कैमूर पुलिस की सख्ती के कारण शराब के कारोबारी में जहां कमी आई है तो वहीं नशे का इंजेक्शन लेने वालों की संख्या काफी तेजी से बढा है। कैमूर के मोहनिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहनिया बस स्टैंड से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उनके पास मौजूद दो थैलों की जांच की गई तो भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुआ।


पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो उनके द्वारा बताया गया कि रोहतास जिले के सासाराम थाना क्षेत्र के अमरा तालाब के नरेंद्र मेडिकल हॉल से यह लोग प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन लाकर मोहनिया में सप्लाई करने वाले थे। इसके बाद पुलिस सासाराम थाना के अमरा तालाब पहुंचकर नरेंद्र मेडिकल हॉल में छापेमारी की, जहां से 2800 पीस प्रतिबंधित नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी दुकानदार नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार आरोपियों में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के अवांरी गांव के बबलू राम का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार और मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के सत्येंद्र सहनी का 21 वर्ष से पुत्र संदीप कुमार और अमरा तालाब के स्वर्गीय वसंत सिंह के 60 वर्षीय पुत्र नरेंद्र कुमार शामिल है। पुलिस तीनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। बरामद नशीले इंजेक्शन की कीमत तीन लाख रुपए बताई जा रही है।