ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

कैमूर: भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 8 लोग घायल, दो की हालत नाजुक

26-Dec-2022 09:52 PM

By RANJAN

KAIMUR: कैमूर जिले के पानापुर दसौती में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। लाठी डंडे के साथ गोली भी चली। दोनों पक्ष से कुल 8 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडल अस्पताल मोहनिया लाया गया। जिसमें 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।


जमीन के विवाद को लेकर दोनों पक्ष थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में कई बार गये लेकिन इसका समाधान आज तक नहीं निकल पाया। आज बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गये। दोनों पक्षों की बीच आज हिंसक झड़प हो गई। घटना की सूचना एक पक्ष ने मोहनियां थाने को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंची और सभी घायलों का बयान दर्ज किया। घायलों में एक पक्ष के मंजीत, गल्लू, शुक्र, जितेंद्र ,और जीतबंधन खरवार शामिल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के मनीष कुमार खरवार और दो अन्य घायल हैं।


घायलों ने बताया कि मोहनिया थाना के पनापुर दसौती में काफी दिनों से जमीन का विवाद चला रहा था। इसे सुलझाने के लिए कई बार थाने और अंचलाधिकारी के यहां गुहार लगायी गयी थी। लेकिन समाधान नहीं निकल पाया। आज एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों को घेर लिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान कई लोग लहूलुहान हो गए। इस दौरान गोली भी चलाई गई। उसका छर्रा कुछ लोगों को लग गया। सभी लोगों का इलाज जारी है।


अनुमंडल अस्पताल मोहनिया पहुंचे थाने के एएसआई जोगिंदर कुमार मंडल ने बताया जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े हैं। एक पक्ष की तरफ से 5 लोग घायल है जबकि दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हो गये हैं। जमीनी विवाद में छर्रा लगने की भी बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।