ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / अमित शाह का बिहार दौरा कल, कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण,...

अमित शाह का बिहार दौरा कल, कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा का करेंगे अनावरण, स्मृति उद्यान का भी होगा उद्घाटन

08-Mar-2024 07:26 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार की राजनीति के युग पुरुष और भारतीय जनता पार्टी के पितामह कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 मार्च यानि शनिवार को पटना पहुंच रहे हैं।इस दौरान कैलाशपति मिश्र के नाम पर स्मृति उद्यान का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही उनकी प्रतिमा का भी लोकार्पण किया जाएगा। अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र के तरफ से इस पार्क के लिए 2 एकड़ जमीन मुहैया कराया गया है, जहां यह खूबसूरत उद्यान बनकर तैयार हुआ है।


बिहार भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शनिवार को पटना का दौरा है। एक तरफ वो पटना के पाली में बड़ी जनसभा को संबोधित तो करेंगे ही उससे पहले अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र, अटारी, पटना के परिसर में दो एकड़ में बने कैलाशपति मिश्र स्मृति उद्यान एवं प्रतिमा का अनावरण गृहमंत्री अमित शाह के कर कमलों द्वारा होगा। अमित शाह बीजेपी के पितामह कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि देंगे। ये भूमि अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र की तरफ से मुहैया कराया गया है।


इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा, बिहार विधानसभा के स्पीकर नंदकिशोर यादव, राज्यसभा सांसद सुशील मोदी, राधा मोहन सिंह, विवेक ठाकुर, रवि शंकर प्रसाद, गंगा प्रसाद,विधायक  संजीव चौरसिया, नितिन नवीन, मुख्यालय प्रभारी अरविंद शर्मा, प्रोटोकॉल संयोजक मनोज कुमार सहित कई नेता मौजूद रहेंगे।