ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

कैदी की मौत से गुस्साएं लोगों ने अशोक राज पथ को किया घंटों जाम, दोषी पुलिसवालों पर की कार्रवाई की मांग

27-Feb-2022 06:04 PM

By BADAL ROHAN

PATNA: पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनगंज बिन टोली इलाका निवासी 31 वर्षीय लाल बहादुर महतो की पुलिस कस्टडी में मौत होने के बाद परिजनों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। आक्रोशित परिजनों ने मालसलामी थाने के पास आगजनी कर लोगों ने अशोक राजपथ को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।  आक्रोशित लोग दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 


बता दें कि पुलिस ने शराब मामले में लाल बहादुर महतो को गिरफ्तार किया था और उसे जेल भेज दिया था। जहां उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी जिसके बाद इलाज के लिए उसे पीएमसीएच भेजा गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गयी। लाल बहादुर महतो की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 


मृतक के परिजनों ने मालसलामी थाना पुलिस पर 20 हजार रुपया मांगने का आरोप लगाया साथ ही रुपये नहीं देने पर लाल बहादुर महतो की पिटाई पुलिस द्वारा किए जाने की बात कही। परिजनों ने बताया कि पिटाई के बाद लाल बहादुर को जेल भेज दिया गया था। उसकी मौत पुलिस की पिटाई से हुई है। 


वही मृतक की मां ने बताया कि सादे कागज पर जबरन उनके अंगूठे का निशान पुलिस द्वारा लिया गया है। ऐसा पुलिस ने क्यों किया यह मालूम नहीं है। मृतक के परिजनों के आरोप से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

news image


news image