ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / बिहार की मृदुला सिन्हा राज्यपाल पद से हटायी गयीं, गोवा के गवर्नर बनाये...

बिहार की मृदुला सिन्हा राज्यपाल पद से हटायी गयीं, गोवा के गवर्नर बनाये गये सत्यपाल मलिक

25-Oct-2019 08:16 PM

PATNA: बिहार की मृदुला सिन्हा की राज्यपाल पद से छुट्टी हो गयी है. जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा का गवर्नर बना दिया गया है. वहीं केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए अलग अलग उप राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है. नरेंद्र मोदी ने अपने पूर्व प्रधान सचिव रहे आई ए एस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मीर का उप राज्यपाल बनाया है.

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अलग अलग उप राज्यपाल

जुलाई में ही केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे दो अलग अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था. दोनों केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आज नये लेफ्टीनेंट गवर्नर यानि उप राज्यपाल की नियुक्ति कर दी गयी है. सरकार ने गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनाया है. वहीं को राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का लेफ्टीनेंट गवर्नर बनाया गया है. गुजरात कैडर के 1985 बैच के IAS अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अधिकारी माने जाते रहे हैं. नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो मुर्मू उनके प्रधान सचिव हुआ करते थे. प्रधानमंत्री ने उन्हें जम्मू-कश्मीर का उप राज्यपाल बनाकर अहम जिम्मेवारी सौंपी है.

सत्यपाल मलिक बने गोवा के राज्यपाल

उधर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा भेज दिया गया है. गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो रहा था. बिहार के मुजफ्फरपुर की निवासी मृदुला सिन्हा को कोई नयी जिम्मेवारी नहीं सौंपी गयी है. केंद्र सरकार ने इसके साथ ही पी एस श्रीधऱन पिल्लई को मिजोरम का राज्यपाल बनाया है.