Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
21-Jul-2024 03:32 PM
By First Bihar
GAYA: कई बैंकों में अकाउंट खुलवाकर पासबुक और एटीएम साइबर क्रिमिनल को 5-5 हजार में बेचने का मामला गया में सामने आया है। ATM और पासबुक 5 हजार रूपये में खरीदकर साइबर अपराधी ठगी का सारा पैसा इसी अकाउंट में मंगवाया करता था। साइबर थाने की पुलिस ने जब अवैध निकासी मामले में कार्रवाई की और केवाईसी को खंगाला तब अकाउंट होल्डर का पता चला। पुलिस ने तुरंत खाता धारक आरोपी मंगरु पासवान को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी निशानदेही पर अब साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इसके नेटवर्क पूरे देश में फैला हुआ है।
साइबर थाना के थानाध्यक्ष साक्षी राय ने बताया कि 20 मार्च 2024 को एक व्यक्ति ने साइबर थाने में लिखित आवेदन दिया था कि उनके पीएनबी अकाउंट से अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कई ट्रांजैक्शन कर 5 लाख 26 हजार 75 रुपए की अवैध निकासी कर ली गयी है। लिखित आवेदन के आधार पर साइबर थाने में कांड संख्या 48/24 दर्ज कर मामले का अनुसंधान शुरू किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया और संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद पता चला कि जो रकम खाते में ट्रांसफर किया गया है वह खाता सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का है। इसके बाद उस खाता के केवाईसी निकला गया तो पता चला कि खाताधारक रोहतास जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत ग्राम सेमरी का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस रोहतास गई और वहां की पुलिस की मदद से पासबुक के साथ उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गये आरोपी से जब पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि यह साइबर अपराधी को प्रत्येक खाता ₹5000 में एटीएम के साथ बेच देता था। जिसके बाद इसी खाते से साइबर ठग लोगों को निशाना बनाकर ठगी करते थे। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
