ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar police incident : बिहार में पुलिस और जनता में हिंसक झड़प, थानेदार घायल; बंधक छुड़ाने गई टीम खुद फंसी Bihar Jobs 2026 : बिहार में इस साल आने वाला है 1.50 लाख नई नौकरियां, अलग-अलग विभागों में वैकेंसी भेजी गई; अगले 5 साल में 1 करोड़ रोजगार का लक्ष्य शराबबंदी वाले बिहार में नशा के लिए कीटनाशक का इस्तेमाल: एक साथ 3 दोस्तों की उठी अर्थी, किसी तरह चौथे युवक की बची जान Bihar news : रफ़्तार का कहर ! इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 10 अफसर कहां हैं ? सरकार ने बार-बार पत्र भेजा पर नहीं आये, अब सामान्य प्रशासन विभाग ने उठाया यह कदम... police attack : मेदांता अस्पताल के सामने अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, पुलिस-कर्मियों को सड़क पर पीटा PATNA NEWS : गंगा में फिर दौड़ेगा क्रूज, मार्च से पटना में शुरू होगी एमवी स्वामी परमहंस सेवा; जानिए रूट और किराया DM Raid: DTO कार्यालय में DM का छापा, दलाल गिरफ्तार ; CCTV जब्त कर मामले की जांच तेज vaishali express: 200-300 रुपए में सीट बेचते पकड़े गए TTE साहब, वीडियो वायरल; रेलवे ने की कार्रवाई की तैयारी Bihar crime news : बिहार में नहीं थम रहा हर्ष फायरिंग ! शादी समारोह में गोली लगने से युवक की मौत, मातम में बदला ख़ुशी का माहौल

कहीं साल न हो जाए बर्वाद : परीक्षा के लिए लगा दी बीच सड़क पर दर्जनों लड़कियों ने मैराथन दौड़, जानिए क्या है पूरा मामला

कहीं साल न हो जाए बर्वाद : परीक्षा के लिए लगा दी बीच सड़क पर दर्जनों लड़कियों ने मैराथन दौड़, जानिए क्या है पूरा मामला

17-Feb-2023 03:26 PM

By First Bihar

KAMIUR : राज्य में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा बिहार बोर्ड के तरफ से ली जा रही है। इसको लेकर विधार्थियों में काफी उत्साह का माहौल है तो वहीं पहली बार बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले स्टूडेंटों में थोड़ा चिंता भी है। इसी बीच अब एक ताजा मामला बिहार के कैमुर जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक दो नहीं बल्कि दर्जनों लड़कियां अचानक से बीच सड़क पर दौड़ लगाना शुरू कर दिया। पहले तो इन लड़कियों को दौड़ते देख लोगों को यह लगा कि, कोई मैराथन की दौड़ चल रही  है।  लेकिन, जब एक लड़की से इसकी वजह पूछी गई तो मामला ही कुछ और निकला। 


दरअसल, राज्य में इन दिनों मैट्रिक की परीक्षा चल रही है। इस परीक्षा में लाखों की संख्या में स्टूडेंट शामिल हो रहे हैं। इस बार बोर्ड में परीक्षा में लेट एंट्री का समय बदल दिया है। इस बार लेट एंट्री का समय सुबह 9 बजे तय किया गया है। इसी को लेकर आज कैमूर में दर्जनों लड़कियों ने दौड़ लगाना शुरू कर दिया।  क्यूंकि शहर में लंबी जाम लगी हुई थी और इसी को लेकर ये लड़किया सड़क पर दौड़ लगाना शुरू कर दी। 


यह मामला कैमूर के मोहनियां का बताया जा रहा है। जहां  एन एच 2 पर भीषण जाम लगी हुई थी। परिजनों के साथ परीक्षा सेंटर पर जा रही छात्राएं भी जाम में फंस गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी जब गाड़ियां आगे नहीं बढ़ी तो छात्राओं ने सड़क पर ही दौड़ना शुरू कर दिया। लगभग दो किलोमीटर की दौड़ पूरी कर छात्राएं परीक्षा सेंटर पर पहुंची।


इस दौरान किसी ने परीक्षा छूटने के डर से दौड़ती हुई छात्राओं का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान परीक्षा सेंटर पर किसी तरह छात्राएं पहुंच तो गई। लेकिन अगर ऐसी स्थिति जाम की बनी रही तो दूसरी पाली में परीक्षा देने आने वाली छात्राओं की परीक्षा छूट भी सकती है।


आपको बताते चलें कि, शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण जाम लग रहा है। जाम छुड़ाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ एनएचएआई की टीम भी लगी रहती है लेकिन सब बेअसर नजर आ रहा है। जबकि इस बार शहर में 11 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा इन दिनों चल रही है। परीक्षा केंद्रों पर समय निर्धारित है कि निर्धारित समय से लेट पहुंचने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।