Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी
01-Sep-2020 11:47 AM
DESK : बीते दिनों आईपीएल की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स काफी परेशानियों से घिरी हुई थी. लेकिन अब जाकर टीम को राहत मिली है. आपको बता दें कि सुरेश रैना के वापस भारत लौटने के बाद टीम पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा था लेकिन अब चीजें संभालती हुई नजर आ रही हैं.
आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका के दो खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस और लुंगी एंगिडी यूएई पहुंच चुके हैं और हफ्ते भर के क्वारंटाइन के बाद टीम के साथ जुड़ेंगे. फाफ डु प्लेसिस साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैं और युवा लुंगी एंगिडी तेज गेंदबाज हैं. दोनों ही खिलाड़ियों को अगले एक हफ्ते तक क्वारंटाइन में रहना होगा जिस दौरान उनके दो कोरोना टेस्ट कराए जाएंगे. इन दोनों ही टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आने के बाद डु प्लेसिस और एंगिडी CSK के बाकि खिलाड़ियों के साथ मिल पाएंगे.
गौरतलब है कि पिछला हफ्ता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किलों भरा रहा. तेज गेंदबाज दीपक चाहर समेत एक साथ कुल 12 सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने और अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना के टूर्नामेंट से हटने के फैसले ने सबको चौंका दिया था. फिलहाल सब कुछ सामान्य है लेकिन टीम के प्रैक्टिस कैंप में देरी होने की वजह से उनके पहले मुकाबले में खेलने पर संशय बना हुई है.