ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / काफी लंबे समय बाद एकसाथ नजर आये अक्षरा और खेसारी, स्टेज पर हुआ...

काफी लंबे समय बाद एकसाथ नजर आये अक्षरा और खेसारी, स्टेज पर हुआ कुछ ऐसा कि मच गया बवाल

08-Jul-2021 08:23 PM

PATNA : भोजपुर फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को काफी लंबे समय के बाद एकसाथ देखा गया है. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. अक्सर विवादों से घिरे रहने वाले खेसारी और भोजपुरी की कंट्रोवर्सी क्वीन अक्षरा को एक साथ देखकर लोग आश्चर्यचकित हैं. क्योंकि शुरुआत में दोनों के बीच अफेयर की ख़बरें सामने आई थीं. हाल ही में खुद खेसारी ने भी छोटे पर्दे के सबसे विवादित रियलिटी शो बोग बॉस में इस बात को स्वीकारा था कि उनके और अक्षरा के बीच रिलेशन था. लेकिन बाद में ब्रेक अप हो गया. अब दोनों को एकसाथ देखकर इंटरनेट पर बवाल मच गया है. 

news image


अक्षरा और खेसारी की मुलाकात की तस्वीरें काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही हैं. पवन सिंह से ख़राब रिश्तों के कारण अक्षरा सिंह और हाल ही में मीडिया में अपने कुछ बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले खेसारी को यूं एक साथ देखकर लोग एंटरटेन हो रहे हैं. खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह की ना सिर्फ मुलाकात हुई बल्कि दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया. इसके बाद साथ खड़े होकर फोटो भी खिंचवाई. दोनों के मिलाप से इनके फैंस खासा खुश हो रहे हैं. बताया जा रहा है ये तस्वीरें भोजपुरी फिल्म निर्माता प्रदीप शर्मा के बेटे और बन्‍नो तेरा स्‍वेगर फेम स्‍वाति शर्मा के भाई राहुल की शादी समारोह की हैं. 

news image


वीडियो में अक्षरा और खेसारी दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देते दिख रहे हैं. तस्वीरों में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों को जमावड़ा देखा जा रहा है. अक्षरा और खेसारी के बीच मुलाकात के समेत भोजपुरी के दिग्‍गज एक्टर कुणाल सिंह, निर्देशक पराग पाटिल, अभिनेता पद्म सिंह, कुलदीप श्रीवास्‍तव, दीपक रूइया और पीआरओ रंजन सिन्‍हा सहित कई फिल्‍मी सितारे भी समारोह में देखे गए.

news image


भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुआ कहा कि ‘प्रदीप शर्मा हमारे लिए परिवार की तरह हैं और उनका परिवार मेरे लिए काफी अहमियत रखता है. मेरे जीवन के सभी अच्‍छे काम इसी परिवार से हुए हैं. फिल्‍म ‘डमरू’ से लेकर ‘लिट्टी चोखा’ तक इनके साथ काम किया. आज उनके बेटे की शादी सभी के लिए खुशी का माहौल है. हमें राहुल पर गर्व है. वर – वधु को पूरी भोजपुरी इंडस्‍ट्री की ओर से ढेर सारा आशीर्वाद’. बता दें दोनों सितारों ने साथ में कई हिट फिल्में दी है, जो दर्शकों को आज भी याद हैं.

news image