ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / कई मुद्दों को लेकर आज सड़क पर उतरेंगे चिराग पासवान, करेंगे राजभवन मार्च...

कई मुद्दों को लेकर आज सड़क पर उतरेंगे चिराग पासवान, करेंगे राजभवन मार्च

15-Feb-2022 08:14 AM

PATNA : बिहार में महिला रिमांड होम सहित कानून और विधि-व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर चिराग पासवान मंगलवार को राजभवन मार्च करेगें. इस मार्च में राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है.


बता दें बढ़ते अपराध को लेकर जनशक्ति पार्टी रामविलास ने बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.  एलजेपीआर बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग को लेकर आज पटना के गांधी मैदान के पास स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमास्थल से राजभवन तक बिहार बचाओ मार्च निकालेगी. इसका नेतृत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान करेंगे.


इसकी तैयारी पुरे जोर शोर हो संपन्न हो गया है. राजभवन मार्च के समर्थन में राजधानी के सभी प्रमुख क्षेत्रों में पार्टी के नेताओं की ओर से होर्डिंग, पोस्टर, बैनर और पार्टी का झंडा लगाया गया है. दूसरी तरफ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी व प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान सहित अन्य कई नेताओं ने जेपी गोलंबर पर  सोमवार को तैयारियों का जायजा लिया. इसके साथ ही आयोजन की सफलता के लिए श्रीकृष्णापुरी स्थित ऑफिस में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श भी किया गया.