ब्रेकिंग न्यूज़

ममता बनर्जी ने आदिवासी समुदाय और राष्ट्र के सर्वोच्च पद का किया अपमान, सम्राट चौधरी ने इसे बताया बेहद शर्मनाक! किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम

कढ़ी - चावल खाने से कई लोग बिमार, एक ही परिवार के 7 लोग अस्पताल में भर्ती

23-Oct-2022 02:23 PM

ROHTAS : बिहार के रोहतास में दरिगाव थाना इलाका स्थित ताराचंडी कॉलोनी में देर रात कढ़ी चावल खाने के बाद एक ही परिवार के 7 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिसके बाद आनन-फानन में सभी को सदर अस्पताल सासाराम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। बीमार लोगों में कई महिलाएं तथा बच्चे हैं।


मिली जानकारी के अनुसार बीमार लोगों में कई महिलाएं तथा बच्चे है। बताया जा रहा है कि रात के खाने में परिवार ने कढ़ी चावल खाया था जिसके बाद अचानक सभी को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी।आनन-फानन में मोहल्ले के लोगों ने परिवार को सदर अस्पताल सासाराम के पहुंचा भर्ती कराया जहां सभी का इलाज चल रहा है।  डॉक्टर का कहना है कि एक ही परिवार के 7 लोगों को सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया है और सभी की स्थिती अभी ठीक है। 


वहीं, इस घटना को लेकर घर के लोगों का कहना है कि रात में पूरे परिवार ने कढ़ी चावल खाया था जिसके बाद परिवार के 7 लोगों को फूड पॉइजनिंग हो गई। घटना से ताराचंडी कॉलोनी सासाराम में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। गौरतलब हो कि, इससे पहले भी रोहतास जिला में पिछले दिनों से फूड पॉइजनिंग के मामले लगातार आ रहे हैं लेकिन प्रशासन इस की ओर से जांच अबतक शुरू नहीं की गई है, ऐसे में मिलावटी कारोबारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।