BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप
14-Dec-2019 05:19 PM
PATNA: पटना गैंगरेप के विरोध में आज रालसोपा की ओर से पटना में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था. लेकिन इसमें शामिल होने के लिए महिलाएं आने को तैयार नहीं थी. इसको लेकर रालोसपा ने कंबल और पैसा देने का लालच दिया. तब जाकर महिलाएं पटना आने को तैयार हुई.
नहीं पता था क्यों बुलाया गया पटना
प्रदर्शन में शामिल कई महिलाओं को यह पता नहीं था कि उनको पटना ऑटो से किस मकसद से लगाया गया है. महिलाओं ने कहा कि हमलोगों को यह कहकर बुलाया गया था कि आपलोग पटना चलिए कंबल और पैसा दिया जाएगा. इसके कारण ही वह पटना आई हैं. कंबल और पैसा मिल गया है अब वह घर जा रही हैं.
रालोसपा की महिला नेता ने बुलाई थी भीड़
बताया जा रहा है कि यह भीड़ रालोसपा की एक महिला नेता ने पटना में बुलाई थी. जब महिलाओं की भीड़ पटना पहुंची तो धिक्कार मार्च निकाला गया और सीएम नीतीश पर निशाना साधा गया. नारा लगाया गया कि नीतीश कुमार शर्म करो ! सुरक्षा नहीं तो इस्तीफ़ा दो! बेटियों की सुरक्षा और बलात्कारियों को फांसी दो. महिलाओं को सुरक्षा दे न सकें, वो सरकार निकम्मी है ! जो सरकार निकम्मी है, वो सरकार बदलनी है.