घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
11-May-2022 03:33 PM
DESK: एक बार फिर कांस फिल्म फेस्टिवल हमारे बीच दस्तक देने वाला है. खबर के अनुसार इस साल कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 28 मई को किया जा रहा. बता दे, 2019 में फ्रेंच रिवेरा में अपनी प्रभावशाली शुरुआत करने के बाद टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में वापसी करने जा रही हैं. इससे पहले दीपिका पादुकोण कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकी है. अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो हिना खान अपनी इंडो इंग्लिश फिल्म ‘कंट्री ऑफ ब्लाइंड’ को प्रमोट करने के वजह से रेड कारपेट पर जा रही है. हालांकि हिना खान ने इस खबर पर मुहर नही लगाई गयी है.
हिना खान पहले भी 2019 में कांस फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकी है. उस दौरान उन्होंने रेड कार्पेट पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए खूब सारी सुर्खियां बटोरीं थीं। इस दौरान हिना खान एक से बढ़कर एक 8 लुक्स में लोगों को नजर आई थीं, जो दर्शकों ने काफी पसंद की थी और इसके लिए उन्हें सराहना भी मिली थी. गौरतलब है कि हिना खान ने अपने डेब्यू ईयर में दो बार रेड कारपेट पर वॉक कर चुकी है . कांस फिल्म फेस्टिवल में हिना खान की एंट्री को लोगों के द्वारा आज भी नही भुलाया गया है, और ऐसे एक बार फिर हिना खान अपनी सभी फैन्स के धरकनो को बढाने के लिए सामने आ रही है. बता दें कि वह फेस्टिवल में प्रतिष्ठित जूरी का हिस्सा रहेंगी.
इस साल होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल में कई भारतीय सितारें हिस्सा लेने जा रहे हैं। इस दौरान वे सभी स्टार्स उद्घाटन के दिन भारतीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में रेड कार्पेट पर वॉक करेंगे. वही भारत से केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराज ठाकुर कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने जाएंगे। इस फेस्टिवल में शामिल होने वाले भारतीय कलाकार में अक्षय कुमार, पूजा हेगड़े, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, एआर रहमान जैसी हस्तियों के नाम शामिल है .