ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / के के पाठक ने सब कुछ कर दिया सेट, जानिए अब क्या होगी...

के के पाठक ने सब कुछ कर दिया सेट, जानिए अब क्या होगी स्कूल की टाइमिंग और कितने बजे लगेगी पहली क्लास

29-Nov-2023 07:55 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जबसे शिक्षा विभाग की कमान के के पाठक ने संभाली है तबसे आए दिन वो कोई न कोई नया फरमान जारी करते रहते हैं। ऐसे में अब उनके निर्देश पर शिक्षा विभाग ने  स्कूलों का मॉर्डन टाइम टेबल तैयार किया है। जो एक दिसंबर से लागू होगा। जिसमें टाइमिंग से लेकर पहली क्लास कितने बजे लगेगी इसकी भी जानकारी है।


राज्य के प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक अब सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेंगे। वहीं, बच्चे सुबह 9 से अपराह्न साढ़े तीन बजे तक रहेंगे। साढ़े तीन से 4.15 बजे तक मिशन दक्ष के अंतर्गत विशेष कक्षाएं चलेंगी। शाम 4.15 से पांच बजे तक वर्ग एक और दो को छोड़कर शेष कक्षा के बच्चों के होमवर्कचेक करेंगे। मिशन दक्ष के बच्चों की प्रोफाइल तैयार करेंगे, विशेष कक्षा लेंगे और साप्ताहिक मूल्यांकन के आधार पर छात्र-छात्राओं की प्रोफाइल तैयार करेंगे।


शिक्षा विभाग ने पहली से 12वीं तक के सभी सरकारी स्कूलों के लिए मॉडल समय-सारिणी तैयार की है। यह एक दिसंबर से लागू होगी। इसकी अधिसूचना मंगलवार को विभाग ने जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि सोमवार से शनिवार को समान रूप से स्कूल खुलेंगे और बंद होंगे। मालूम हो कि वर्तमान में प्रारंभिक स्कूलों की अवधि बच्चों के लिए सुबह नौ से तीन व शिक्षकों के लिए नौ से चार बजे तक के लिए है।


वहीं, इस नई सारिणी में शिक्षक एक घंटे अधिक स्कूल में रहेंगे। माध्यमिक स्कूलों की वर्तमान में अवधि साढ़े नौ से चार बजे तक है। आदेश में कहा है कि सभी प्रकार के राजकीय प्रारंभिक एवं माध्यमिक-उच्च माध्यमिक स्कूलों के लिए मॉडल समय-सारिणी जारी की गई है। यह एक दिसंबर से प्रभावी होगी। इसके बाद अब देखना होगा की इसको लेकर टीचर क्या विचार रखते हैं।