ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / केके पाठक ने फिर बढ़ाई टीचर और अफसरों की टेंशन : बदला स्कूल...

केके पाठक ने फिर बढ़ाई टीचर और अफसरों की टेंशन : बदला स्कूल का समय ; नया आदेश भी हुआ जारी

15-May-2024 06:53 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने एक बार फिर सरकारी टीचरों और पदाधिकारियों की टेंशन बढ़ा दी है। अब शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में क्लास शुरू करने की टाइमिंग बदलने को लेकर नया आदेश जारी किया है। राज्य के अंदर.गुरुवार (16 मई) से छात्रों को सुबह 6 बजे स्कूल में पहुंचना होगा। राज्य के सभी सरकारी स्कूल सुबह छह बजे से दोपहर के 12 बजे तक चलेगा। उसके बाद 12 बजे से 1.30 बजे तक मिशन दक्ष की पढ़ाई होगी। 


इसके साथ ही साथ शिक्षा विभाग के अफसरों को सुबह 6 बजे से पहले ही स्कूलों में जांच के लिए पहुंचने को कहा गया है। अफसरों और हैडमाटर कोहर हाल में यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों की उपस्थिति 90 फीसद हो। अगर उपस्थिति कम होती है तो अधिकारी और शिक्षकों पर कार्रवाई भी होगी। ऐसे में शिक्षा विभाग के इस नए आदेश से अधिकारी और शिक्षक टेंशन में पड़े हैं कि सुबह-सुबह बच्चों की 90 फीसद उपस्थिति कैसे होगी?


शिक्षा विभाग के आदेश में कहा गया है कि, 16 मई से सुबह 6 बजे से 12 बजे तक स्कूल संचालित होंगे। 10 से 10:30 बजे तक बच्चों को एमडीएम दिया जाएगा। 12 बजे पढ़ाई खत्म होने के बाद शिक्षक 'मिशन दक्ष के तहत कमजोर बच्चों के लिए 1.30 बजे तक कक्षा संचालित करेंगे। इसके अलावा स्कूल का अन्य कार्य करेंगे। स्कूल के शिक्षक और कर्मी 1:30 बजे प्रस्थान करेंगे। विभाग ने जिले के डीईओ को स्कूलों में 90 फीसद बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का आदेश दिया है। 


उधर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने नया टाइम टेबल निर्धारित करने के साथ ही इसकी जानकारी सारे डीईओ को पत्र भेजकर दी है। इसके पहले सरकारी स्कूलों में 15 अप्रैल से 15 मई तक गर्मी की छुट्टी थी। स्कूल खुलने के बाद 16 मई से स्कूल के नियमित होते ही नया टाइम टेबल लागू हो जाएगा जो 30 जून तक लागू रहेगा।  भीषण गर्मी के चलते बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इसको ध्यान में रख कर विभाग ने नए टाइम टेबल के अनुसार स्कूलों का संचालन कराने का निर्णय लिया है। यह नया टाइम सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल और संस्कृत विद्यालयों में लागू होगा।