ब्रेकिंग न्यूज़

Patna-Purnia Expressway समेत इन सभी प्रोजेक्ट को 6 लेन बनाने की तैयारी, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई

ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, बदमाशों की तस्वीर CCTV में कैद

19-Dec-2023 02:23 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बेगूसराय में ठंड बढ़ते ही चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। चोरों ने एक बार फिर आभूषण दुकान में वेंटिलेटर काटकर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है हालांकि चोरी की यह घटना दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें दो चोर दुकान में चोरी करते दिख रहे हैं। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा स्थित शालनी अलंकार ज्लेवर्स की है। 


चोरों ने दूकान में रखें चार लाख  रुपए मूल्य के सोने चांदी के जेवरात एवं 12  हजार रुपए नगद चोरी कर लिया। इस संबंध में शालनी अलंकार ज्लेवर्स के दुकानदार सूर्यपुरा निवासी विजय कुमार साह ने बताया कि सोमवार की रात हम दुकान बंद कर घर चले गए सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि आपके दुकान का वेंटीलेटर टूटा हुआ है इस  सूचना पर दुकान पर आए तो पता चला कि दुकान से करीब 4 लाख  रुपए मूल्य के जेवरात और 12 हजार नगद रुपया गायब है। 


जब सीसी टीवी को खंगाला तो देखा की उस में दो युवक को दुकान में घुस कर चोरी करते हुए विडियो दिख रहा है। इस चोरी की सूचना पुलिस को दी गई । घटना की सूचना पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार, तेघरा इंस्पेक्टर राजीव कुमार लाल पुलिस बल के साथ साथ सूर्यपुरा गांव पहुंचकर घटना की छानबीन की है । स्थानीय ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की गिरफ्तारी करने की मांग की।