ब्रेकिंग न्यूज़

Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Rajya Sabha Chunav: राज्यसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी ओवैसी की पार्टी, बिहार में AIMIM अध्यक्ष का बड़ा एलान Bihar Vidhan Sabha : 'कोई हमको वोट दें या नहीं दें ...', कटौती प्रस्ताव पर अशोक चौधरी के बयान पर विस में हंगामा, विपक्ष के विधायक ने कहा - मंत्री ने कहा नहीं करेंगे आपके यहाँ काम Bettiah viral video : 'मारब सिक्सर के छह गोली छाती में रे...', आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ देसी कट्टा लेकर डांस कर रहे थे जीजा-साला, अब पुलिस ने किया अरेस्ट Bihar News : बिहार सरकार की बड़ी सौगात: पटना में खुला पहला ‘फ्री’ वर्किंग वुमन हॉस्टल, सिर्फ इतने रुपए में रहना-खाना Lakhisarai Murder: खेत में सरसों कटाई देख रहे रेलवे कर्मी की गोली मारकर हत्या, हाईवे-30 जाम कर परिजनों का हंगामा Bihar Vidhan Sabha : 13वें दिन प्रश्नकाल से आय-व्यय पर चर्चा, कृषि से नगर विकास तक कई विभागों पर सवाल Bihar Vidhan Mandal : बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का 13वां दिन: शराबबंदी पर हंगामे के आसार, कई विभागों के प्रतिवेदन होंगे पेश RC Download Online: RC खो गई? रहिए टेंशन फ्री, इस स्टेप से चुटकियों में कर सकते हैं डाउनलोड; जानिए क्या है पोर्टल का नाम Minto Hostel : मिंटो हॉस्टल से अरेस्ट हुए 8 छात्र, कमरे में शराब पीकर कर रहे मौज -मस्ती; स्टूडेंट यूनियन इलेक्शन से पहले आधी रात SP ने लिया एक्शन

ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूटपाट, एक किलो सोना ले उड़े अपराधी

ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूटपाट, एक किलो सोना ले उड़े अपराधी

19-Sep-2020 05:02 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने दिनदहाड़े हथियार के बल पर ज्वेलरी दुकान में बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के तेघरा स्टेशन रोड की है.


घटना के बाद इलाके में पूरी तरह से सनसनी फैल गई है. बताया जाता है कि 6 की संख्या में अपराधी सोने चांदी की दुकान पर हथियार के बल पर पहुंचे और हथियार दिखाकर सोने चांदी की दुकान से सारा सोना चांदी लूट लिया. मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 1 किलो सोना लूटने की बात सामने आ रही है. एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सोने चांदी दुकान में अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूटने की बात सामने आ रही है. फिलहाल ज्वेलरी दुकान के मालिक मोहन साह से पूछताछ की गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


फिलहाल सभी अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह वाहन चेकिंग लगाया गया है. इस चेकिंग के तहत कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. सारे बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्दी इस घटना का खुलासा किया जाएगा. बताते चलें कि बेगूसराय में इससे पहले भी कई बार अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप को अपना निशाना बनाया है. एक बार फिर दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिसिया कार्यशैली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं.