‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र
22-Jul-2020 10:27 PM
DESK: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले ने आज फिर देश भर को उद्वेलित कर दिया. बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुब्रमण्यम स्वामी की पहल पर आज देश के लोगों ने दिया जलाकर सुशांत के लिए इंसाफ की मांग की.
सुशांत के लिए इंसाफ की मांग
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सांसद सुब्रमण्यम स्वामी सक्रिय हो गये हैं. स्वामी ने अपने वकील ईशकरण सिंह भंडारी को पूरे मामले की छानबीन करने और उचित कदम उठाने को कहा था. उसके बाद सुब्रमण्यम स्वामी और उनकी टीम इस मामले में सक्रिय है.
वकील ईशकरण ने आज सुशांत के फैंस से उनको न्याय दिलाने के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर दिए जलाने की अपील की थी. ईशकरण ने ट्विटर पर लिखा था
'ये निर्णय लिया गया है कि आज मेरे यूट्यूब लाइव के दौरान सुशांत को न्याय दिलाने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और मोमबत्ती लाएंगे।#Candle4SSR हैशटैग का इस्तेमाल करें, रात 8 बजे 22 जुलाई. इसके साथ ईशकरण ने लोगों से उन्हें तस्वीरों में टैग करने की अपील की है जिससे वो खुद इन्हें रीट्वीट कर सकें'.

सुब्रमण्यम स्वामी और ईशकरण सिंह भंडारी की पहल पर आज देश भर के लोगों ने दिया जलाकर सुशांत सिंह राजपूत के लिए न्याय की मांग की. ट्वीटर पर आज शाम से ही सुशांत सिंह राजपूत का मामला ट्रेंड करता रहा. देश भर के लोगों ने ट्वीटर पर अपना फोटो डाला है जिसमें उन्होंने सुशांत के लिए न्याय मांगा है.
गौरतलब है कि इससे पहले सुशांत सिंह मामले में भाजपा सासंद सुब्रमण्यम स्वामी ने पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकरसीबीआई जांच की मांग की है. वहीं उनके वकील ईशकरण सिंह भंडारी ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को खत लिखा था. इसमें सुशांत के घर और वहां से मिले सामान को अच्छी तरह सील करने की मांग की गयी है. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत का घर सील नहीं किया गया है और पुलिस द्वारा भी इसकी घोषणा नहीं की गई थी.