ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप बेगूसराय में दिनदहाड़े वॉलीबॉल खिलाड़ी को मारी गोली, हालत गंभीर Bihar News: खंभे पर चढ़े थे बिजली ठीक करने… अचानक दौड़ा करंट, वार्ड सदस्य की दर्दनाक मौत नीतीश कुमार के इस्तीफे पर संतोष सुमन का बयान, बोले- बिहार को मिलेगा सर्वसमावेशी नया मुख्यमंत्री ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव ‘JDU से सीएम नहीं बनाया तो NDA की दुर्गति तय’, नीतीश कुमार के इस्तीफे पर बोले पप्पू यादव बिहार में नशे के नेटवर्क पर बड़ा वार… 12 हजार से ज्यादा कफ सिरप जब्त, 4 गिरफ्तार वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तार बेतिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार

Home / news / जूनियर डॉक्टरों के साथ खड़े हुए मांझी, बोले- CM नीतीश पहल कर हड़ताल...

जूनियर डॉक्टरों के साथ खड़े हुए मांझी, बोले- CM नीतीश पहल कर हड़ताल कराए खत्म

28-Dec-2020 07:19 PM

PATNA: कई दिनों से जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों लेकर हड़ताल पर है. इलाज के अभाव में कई मरीजों की मौत हो चुकी है. सरकार जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है, लेकिन जीतन राम मांझी हड़ताली डॉक्टर के साथ खड़े हैं. 

नीतीश कुमार हड़ताल कराए खत्म

जीतन राम मांझी ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से अनुरोध है कि कोरोना महामारी को देखते हुए राज्यहित में जूनियर डॉक्टरों की सभी मांगों को मानकर अविलंब उनकी हड़ताल को ख़त्म करवाएं. जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल का सीधा असर ग़रीबों पर पड़ रहा है.

हॉस्टल खाली करने का निर्देश

बिहार में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल लगातार छठे दिन भी जारी है. हड़ताल का कोई नतीजा अब तक नहीं निकला है. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों की हालत ख़राब है क्योंकि इलाज नहीं हो पा रहा है. पीएमसीएच प्रशासन ने हड़ताल में शामिल डॉक्टरों को 24 घंटे के अंदर हॉस्टल खाली करने का निर्देश दिया है. राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के हड़ताल पर गए जूनियर डॉक्टरों पर चेतावनी का असर होता नहीं देख सरकार अब कोर्ट जाने की तैयारी में है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक और प्राचार्य को नए सिरे से हड़ताली डॉक्टरों को चिन्हित करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार सरकार जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर कोर्ट में अवमानना का मामला दायर करेगी.