ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग

जंगल में ठंड से ठिठुरता दिखा भालू का बच्चा, गोद में उठाकर दो बच्चे ले गये घर, फिर क्या हुआ जानिए..

जंगल में ठंड से ठिठुरता दिखा भालू का बच्चा, गोद में उठाकर दो बच्चे ले गये घर, फिर क्या हुआ जानिए..

10-Jan-2023 08:26 PM

MUNGER: मुंगेर के धरहरा जंगल से गुजर रहे दो बच्चों की नजर भालू के दो नवजात बच्चे पर गयी। दोनों ठंड से इस कदर ठिठुर रहे थे कि बच्चों को रहा नहीं गया। उन्होंने तुरंत भालू के बच्चों को गोद में उठा लिया और घर लेकर चले गये।


गोद में लेने के बाद भालू का बच्चा उनके शरीर में जाकर सट गया जो उतरने का नाम नहीं ले रहा था। ठंड इतनी थी कि बच्चों को लगा कि कही ठंड से दोनों नवजात बच्चों की मौत ना हो जाए। ऐसा सोच दोनों बच्चे भालू को लेकर घर चले गये। इस बात की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी।


किसी तरह इसकी जानकारी जब वन विभाग की टीम को मिली तो उनके होश उड़ गये। आनन-फानन में वे बच्चों के घर पर पहुंचे जहां पहले से ही लोगों का हुजूम लगा हुआ था। गोरिया गांव के रहने वाले अजय कोड़ा के बेटे भी वहां मौजूद थे। दोनों ने नवजात भालू के बच्चे को वन विभाग की टीम को सौंप दिया। 


बच्चों ने बताया कि ठंड से ठिठुर रहे भालू के बच्चे को वह घर लेकर पहुंचा था। जिसे घर में सुरक्षित रखा जिसके बाद अजय कोड़ा ने इसकी सूचना गांव वालों को दी और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गयी। अब दोनों नवजात भालू के बच्चे को लेकर वन विभाग की टीम रवाना हो गयी है।