बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
18-Apr-2024 11:51 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार की सियासत में बयानबाजी का स्तर लगातार गिरता ही जा रहा है। लोकसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे महागठबंधन और एनडीए के नेता मर्यादा की सभी सीमाएं लांघ रहे हैं। जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान तेजस्वी की मौजूदगी में आरजेडी नेताओं ने लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान को मां की गाली दे दी। आऱजेडी की सभा में चिराग को गाली देने को लेकर बिहार की सियासत गरम हो गई है।
दरअसल, जमुई में एक चुनावी सभा के दौरान आरजेडी के किसी नेता या कार्यकर्ता ने सरेआम चिराग पासवान की मां के लिए बेहूदा भाषा का इस्तेमाल किया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर गाली-गलौज के इस वीडियो के वायरल होने के बाद बिहार में इसे लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। एक तरफ जहां तेजस्वी इससे एनभिज्ञता जता रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी इसको लेकर हमलावर हो गई है।
बिहार बीजेपी के प्रदेश अक्ष्यक्ष और डिप्टी सीएम स्रमाट चौधरी ने इसकी घोर निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के दलितों के मसीहा दिवंगत रामविलास पासवान की पत्नी और चिराग पासवान की माता जी को आरजेडी की तरफ से जिस तरह से गाली-गलौज की जा रही है, वह अत्यंत अशोभनीय और पीड़ादायक है। इस पर जरूर कार्रवाई होगी और गाली-गलौज करने वाले लोगों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा।
वहीं डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राजनीति का इस स्तर तक जाना आरजेडी की मानसिकता और उनके संस्कार को दर्शाता है। तेजस्वी के सफाई देने पर विजय सिन्हा ने कहा कि उनकी कथनी और करनी कभी एक समान नहीं रही है। ये वही लोग हैं जिन्होंने बिहार के नौजवानों को पलायन के लिए विवश किया। यहां के उद्योग धंधों को बंद करा दिया। जंगलराज लाने वाले लोग अब गुंडई की भाषा बोल रहे हैं। चुनाव आयोग को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।