पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
26-Aug-2024 10:59 AM
By First Bihar
SIWAN : बिहार में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या और एक अन्य के घायल होने की खबर सामने आई है। यह घटना बड़हरिया थानाक्षेत्र के विशमरापुर गांव में हुई।
वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान विनय गिरि के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान-बड़हरिया मुख्य पथ को जाम करके आगजनी की है। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश की भावना व्य्पात हो गई है। हालांकि, घटना की सूचना हासिल होने के बाद पहुंची पुलिस की टीम लोगों को समझाने में जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि, बड़हरिया थानाक्षेत्र में रविवार की देर रात जुलूस के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृत युवक माधोपुर विपिन गिरि का बेटा विनय गिरि बताया जा रहा है, जबकि घायल बाहरन गद्दी का बेटा सलमान गद्दी है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सिवान बड़हरिया मुख्य पथ को जाम कर आगजनी कर दी, इससे आवागमन पूरी तरह बाधित है।