अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
25-Nov-2022 03:32 PM
PATNA : बिहार में स्लम इलाके में रहने वाली महिलाओं के लिए नयी योजना लाने जा रही है। इसके तहत राज्य की स्लम बस्तियों में रहने वाली 15 से 35 आयु वर्ग की महिलाओं को राज्य सरकार साक्षर बनाएगी। इस योजना का नाम मुख्यमंत्री झुग्गी झोपड़ी महिला साक्षरता अभियान दिया गया है। इसके तहत तहत स्लम एरिया में रहने वाली महिलाओं को शिक्षित किया जाएगा और साथ ही साथ उनकी स्किल पर भी ध्यान दिया जाएगा।
इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा ऐसे चिन्ह ऐसे क्षेत्रों को पहले चिन्हित कर ली है। अब इसके बाद इन इलाकों में फिर अनुभव एवं योग्य शिक्षकों द्वारा महिलाओं को साक्षर करने की योजना पर काम किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य बिहार की उन महिलाओं को साक्षर बनाना है जो आर्थिक तंगी, सामाजिक कारणों से शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाती हैं। इस योजना के जरिए न सिर्फ महिलाओं को शिक्षित किया जाना है। बल्कि, उनके कला कौशल को भी बढ़ावा दिया जाता है। इस योजना का संचालन बिहार शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग द्वारा संक्युत रूप से किया जा रहा है।
इधर, इस योजना को लेकर बिहार में स्लम इलाके में खुशियों का मौहोल हैं और बताया यह भी जा रहा है कि, इस योजना का काफी असर इन इलाकों में देखने को मिलेगा। योजना के जरिए पटना समेत कई जिलों में महिलाओं को साक्षर करने में सफलता मिलेगी। झुग्गी झोपडी की महिलाओं को शिक्षित करने की इस मुहिम के सकारात्मक असर होगा।