Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Patna News: पटना में धरना-प्रदर्शन के लिए नई जगह तय, गर्दनीबाग से यहां होगा शिफ्ट; दो एकड़ जमीन चिह्नित Bihar IAS Officer: बिहार के 6 वरिष्ठ IAS अफसर जाएंगे ट्रेनिंग में, मसूरी में 18 दिनों का होगा फेज-5 का प्रशिक्षण.... Railway Jobs 2026 : भारतीय रेलवे में रोजगार के नए अवसर ,1.5 लाख नई नौकरियों की प्रक्रिया जारी; रेल मंत्री ने दिया पूरा अपडेट Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road Project: पटना की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार, इस महत्वपूर्ण सड़क के विस्तार को केंद्र की मंजूरी Bihar Road : पटना का यह बड़ा सड़क प्रोजेक्ट इसी महीने हो सकता है चालू, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar News: बिहार के इस फोरलेन के निर्माण कार्य में आएगी तेजी, अबतक 316 करोड़ रुपये का भुगतान Bihar Vidhan Sabha : देश के सदनों में गिर रही मर्यादा, पटना में बोले ओम बिड़ला- जल्द ही हर राज्यों में शुरू होगा डिजिटल सदन
08-Jul-2021 04:18 PM
By Shabnam Khan
KISHANGANJ : किशनगंज के एक वकील को बंगाल के सिलीगुड़ी क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, तीन बिज़नेसमैन से 91 लाख की ठगी के आरोप में रुइधासा निवासी अधिवक्ता समीर दुबे को टीम ने कोर्ट कैम्पस के पास पकड़ा. मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया जो संयुक्त रूप से कार्रवाई कर थाने लेकर पहुंची.
क्राइम ब्रांच के अधिकारी विश्वजीत घोष ने कहा कि वकील पर ऑक्शन पदाधिकारी सह एडीजे बनकर 91 लाख रूपये ठगी करने को लेकर कार्रवाई की गई है. समीर दूबे के खिलाफ सिलिगुड़ी भक्ति नगर थाने में बंगाल के व्यापारी ने 28 जून को 91 लाख रूपये ठगे जाने का मामला दर्ज करवाया था. मामला कांड संख्या 769-21 के तहत दर्ज करवाया गया था. बंगाल के बिज़नेसमैन पीड़ित मुकेश सिंघल, विमल सिंघल और उत्तम अग्रवाल ने यह आरोप लगाया था कि अधिवक्ता समीर दूबे ने किशनगंज थाना और उत्पाद विभाग के द्वारा जब्त की गई गाड़ियों और गेहूं के ऑक्शन के नाम पर 91 लाख रूपये ऐंठ लिए हैं. अधिवक्ता ने अपने को किशनगंज का एडीजे और ऑक्शन पदाधिकारी बताकर बंगाल के व्यापारियों को झांसे में लिया और रुपए ठग लिए. यह रुपए अलग अलग किश्त में समीर दुबे सिलीगुड़ी जाकर लिए हैं.
सिलिगुड़ी के भक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस घटना की जांच में जुट गई. मामला पेचीला देखकर केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया. सिलीगुड़ी के क्राइम ब्रांच की टीम किशनगंज पहुंची और सदर थाना की पुलिस से सम्पर्क साधा. इसके बाद सदर थानाध्यक्ष भी बंगाल पुलिस के साथ न्यायालय के पास पहुंचे और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर थाना लाया गया.
एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि बंगाल के भक्तिनगर थाने में अधिवक्ता सीमर दूबे के विरुद्ध मामला ठगी का मामला दर्ज था. इस मामले में बंगाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी. बंगाल पुलिस को किशनगंज पुलिस के द्वारा सहयोग किया गया है. टीम कड़ी सुरक्षा में आरोपी अधिवक्ता को कोर्ट में पेश करने के बाद अपने साथ लेकर गई. वहीं अधिवक्ता समीर दूबे ने कहा कि न्यायालय परिसर से मुझे गिरफ्तार किया गया है जो असंवैधानिक है. किस मामले में गिरफ्तार किया गया, उसकी जानकारी नहीं है. टीम में क्राइम ब्रांच के इंचार्ज विश्वजीत घोष, एसआई नूर इस्लाम सिद्दकी, एसआई सुदेश साहा सहित अन्य अधिकारी और कर्मी मौजूद थे.