Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन
05-Nov-2019 07:30 PM
PATNA : एक दिवसीय दौरे पर आए बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार बीजेपी को मिशन 2020 के लिए टास्क दिया है। जेपी नड्डा ने आज प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक के दौरान यह यह टास्क दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी सदन में सबसे बड़ी पार्टी बने।
प्रदेश कार्यालय में पार्टी के सांसदों, पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, विधान पार्षदों, जिलाध्यक्षों, जिला सदस्यता प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए जेपी नड्डा ने मिशन 2020 का होमवर्क दे दिया। नड्डा ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि भले ही हम एनडीए के बाकी घटक दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन हमारा लक्ष्य यह होना चाहिए कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सदन के अंदर सबसे बड़ी पार्टी बने।
जेपी नड्डा ने इसके अलावे राजकीय अतिथिशाला में बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ अलग से भी बैठक की। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, भूपेंद्र यादव, संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, सीपी ठाकुर, राधा मोहन सिंह, प्रेम कुमार, अश्विनी चौबे सहित अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे। बीजेपी ने मिशन 2020 के लिए जो रणनीति तैयार की है उसके मुताबिक पार्टी हर हाल में सबसे बड़े दल के तौर पर विधानसभा चुनाव के बाद उभारना चाहती है।