ब्रेकिंग न्यूज़

बकाया बिजली बिल नहीं चुकाया तो कटेगा कनेक्शन, बिहार में होली खत्म होते ही शुरू होगी कार्रवाई शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी

जेपी नड्डा ने कहा- कांग्रेस और जेएमएम ने झारखंड को लूटने के लिए किया गठबंधन, झोली भरना है मकसद

18-Dec-2019 06:01 PM

SHIKARIPARA: बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज शिकारीपाड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेएमएम पर निशाना साधा हैंं. नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम ने सत्ता के लालच और झारखंड को लूटने और अपनी झोली भरने के लिए ही अवसरवादी गठबंधन किया है. नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी और सीएम रघुवर के डबल इंजन की सरकार ने राज्य में विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं. विकास के लिए भाजपा ही एकमात्र विकल्प है.

राम जन्मभूमि पर आस्था

नड्डा ने कहा कि राम जन्मभूमि हमारी आस्था का विषय है. कांग्रेस के एक नेता ने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को लटकाने की अपील की थी. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब हम वहां भव्य राम मंदिर बनाएंगे. जिन लोगों ने राम मंदिर को लटकाने का काम किया था, उन्हें इस चुनाव में सबक सिखाना है. 

झारखंड को संवार रहे मोदी और रघुवर

नड्डा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने झारखंड को बनाया था. पिछले 5 साल में नरेन्द्र मोदी और रघुवर दास ने झारखंड को संवारने का काम किया है. इसके अलावा बाकी समय झारखंड में जेल, बेल और घोटाले होते रहे है. पीएम मोदी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई धर्म के लोगों को नागरिकता देने का काम किया है. लेकिन कांग्रेस नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर देश को गुमराह कर रही है. वोटबैंक की राजनीति कर रही है. लेकिन जनका सबक सिखाएगी. नड्डा बीजेपी प्रत्याशी परितोष सोरेन को लोगों से जिताने की अपील की.