गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार बिहार में भीषण सड़क हादसा: शिक्षिका समेत पांच लोग बुरी तरह से घायल, हादसे के बाद ड्राइवर फरार gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज
29-Jul-2022 07:20 AM
PATNA : बिहार की राजनीति के लिए 30 और 31 जुलाई का तारीख बेहद ख़ास होने वाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानि शनिवार को बिहार आने वाले हैं, तो वहीं, 31 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पटना पहुंचने वाले हैं।इसको लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। जेपी नड्डा कल राजधानी पटना पहुंचकर रोड शो करने वाले हैं। आपको बता दें, बीजेपी के संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होने वाली है, जो 30 जुलाई और 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस बैठक का उद्घाटन जेपी नड्डा ज्ञान भवन में दोपहर 4 बजे करेंगे।
दो दिवसीय बैठक की पूरी जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सारी तैयारियां लगभग हो चुकी है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अलग-अलग राज्यों से बीजेपी के 750 कार्यसमिति सदस्य इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वहां से पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहीं से उनका विशाल रोड शो शुरू होगा, जिसमें युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार रहेंगे। इस रोड शो की बात करें तो ये पटना हाईकोर्ट के पास अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर संपूर्ण क्रांति के प्रणेता गांधी मैदान के पास जेपी की प्रतिमा तक जाएगा।
रविवार के दिन भी जेपी नड्डा पटना में मौजूद रहेंगे। इस दिन वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 16 जिलों के बीजेपी कार्यालय भवन का उद्घाटन और सात जिलों के कार्यालय भवन का शिलान्यास करेंगे। जेपी नड्डा 30 जुलाई को पटना प्रवास के दौरान शहर के मौर्या होटल में ग्राम संसद करेंगे। इसमें ग्रामीण इलाकों से आये जनप्रतिनिधि, लोकसेवक, कॉर्पोरेट सेक्टर के लोग, नीति निर्माता समेत दूसरे सेक्टर के लोग भी शामिल होंगे।