ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

जेपी जयंती पर तेजप्रताप के पैदल मार्च पर बोले उमेश कुशवाहा, यह महज दिखावा है और कुछ नहीं

11-Oct-2021 02:19 PM

By ASMIT

PATNA: जेडीयू कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धापूर्वक मनायी गयी। इस मौके पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जयप्रकाश नारायण के तैलिय चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जेडीयू के कई नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। इस दौरान उमेश कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत की। उनके सवालों का जवाब दिया। 


लालू परिवार में चल रहे झगड़े पर उमेश कुशवाहा ने कहा कि जो अपने परिवार और महागठबंधन का भला ना कर सका वह जनता की भलाई के बारे में कैसे सोच सकता है। महागठबंधन में टूट हो गया है लालू जी का परिवार बिहार के राजनीति से समाप्त हो चुका है। लालू यादव के 15 साल के शासन में क्या कुछ हुआ यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। 


जेपी जी समाजवाद के योद्धा थे। जेपी चाहते थे जनता की सरकार हो और जनता का विकास हो। जेपी जी के सपने को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तार-तार कर दिया। लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेपी के बताए रास्ते पर चलने का काम कर रहे हैं। 


आज न्याय के साथ बिहार का विकास हो रहा है। हमारी पार्टी जेपी जी के विचारधारा पर चल रही है। लोहिया और कर्पूरी ठाकुर की विचारधारा पर आज हम काम कर रहे हैं। वही तेजप्रताप के पैदल मार्च पर उमेश कुशवाहा ने हमला बोलते हुए कहा कि तेजप्रताप यादव का पैदल मार्च महज दिखावे के अलावा कुछ नहीं है।