Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार
04-Mar-2024 09:11 AM
By First Bihar
PATNA : पटना में महागठबंधन की महारैली में राजद सुप्रीमो लालू यादव के पीएम मोदी पर किए गए हमले पर अब भाजपा की तरफ से तीखा पलटवार किया गया है। भाजपा नेता और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि लाल यादव जोकर है और तेजस्वी यादव सबसे बड़े नौटंकीबाज।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - लालू प्रसाद राजनीतिक जोकर हैं। जिस पीएम को दुनिया के सभी देशों में सम्मान दिया जा रहा है, उनके खिलाफ की गई टिप्पणी कहीं से भी जायज नहीं है। क्या यह राजनीतिक भाषा है। प्रधानमंत्री को तुम-ताम से संबोधित करना राजनीतिक भाषा कतई नहीं हो सकती है। वो कौन होते हैं किसी के धर्म और जाति का सर्टिफिकेट बनाने वाले? इन लोगों ने तुष्टिकरण की राजनीति से तथा माई समीकरण का नाम लेकर लोगों के बीच उन्माद पैदा किया।
वहीं, तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर बात इनके पुत्र की करें तो वो इनसे भी बड़ा नौटंकीबाज है। नेता बनने की कोशिश में अभिनेता की तरह नौटंकी करते हैं। लेकिन मालूम होना चाहिए कि अभिनेता बनने के लिए भी बहुत तप और साधना की जरूरत होती है।
सिन्हा ने कहा कि लालू प्रसाद सजायाफ्ता लोग हैं। इन्होंने कभी सनातन का सम्मान नही किया। जिस सनातन को देश के पीएम ने गौरवान्वित किया, विपक्षी गठबंधन के नेता उन्हें अमर्यादित तरीके से संबोधन कर रहे हैं। यह दुखद है।
आपको बता दें कि , लालू यादव ने जन विश्वास महारैली में पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला था। उन्होने कहा था कि पहले यह बताएं कि अपने परिवार में कोई संतान क्यों नहीं है। इसके साथ ही लालू ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी हिंदू भी नहीं हैं। क्योंकि हिंदू परिवार में जब किसी सदस्य का निधन होता है तो बाल-दाढ़ी का मुंडन कराता है। लेकिन नरेंद्र मोदी की मां जब मृत हुई तो बाल भी नहीं मुड़वाया।