ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव

जॉनी डेप ने जीत की ख़ुशी में वाराणसी रेस्टोरेंट में की पार्टी, लाखों रूपए खर्च

जॉनी डेप ने जीत की ख़ुशी में वाराणसी रेस्टोरेंट में की पार्टी, लाखों रूपए खर्च

07-Jun-2022 03:39 PM

DESK: हॉलीवुड के जाने माने और सब के चहेते स्टार जॉनी डेप हाल ही में काफी सुर्ख़ियों में बने हुए थें. बता दे कि जॉनी डेप पर एम्बर हर्ड के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया था, जिनमें उन्हें जीत हासिल हुई. जॉनी डेप ने इस जीत की खुशी अपने दोस्तों के साथ मनाई. उन्होंने इस जीत का जश्न मनाते हुए अपने दोस्तों के साथ करी डिनर किया और जिसमें उन्होंने लगभग 48.1 लाख रुपये खर्च किए. मिली मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जॉनी डेप ने अपनी इस जीत की जश्न की खुशी इंग्लैंड के बर्मिंघम में रविवार की शाम मनाने का आयोजन किया था. 58 साल के जॉनी डेप ने अपनी इस जीत का जश्न अपने दोस्तों के साथ वाराणसी रेस्टोरेंट के भारतीय खाने, कॉकटेल और गुलाब शैम्पेन को एंजॉय करे हुए किया. 


बता दें कि वाराणसी रेस्टोरेंट की बर्मिंघम में अपनी अलग पहचान है. इस रेस्टोरेंट को बर्मिंघम का सबसे बड़ा भारतीय रेस्टोरेंट कहा जाता है. दरअसल मिली जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि इस जश्न से पहले जॉनी डेप की सिक्योरिटी टीम ने पहले चेक किया था कि उन्हें ऐसी जगह चाहिए जहाँ सेलिब्रेटकरने के लिये लगभग 400 लोग आ पायें. साथ ही साथ उनके सिक्यूरिटी यह भी व्हाहते थे की इस सेलिब्रेशन के दौरान जॉनी डेप की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा जाए और उन्हें किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े. 


इस बारे में वाराणसी रेस्टोरेंट के संचालक ने जानकारी दी कि उन्हें रविवार को फ़ोन आया था , और उन्हें जानकारी दी गयी थी की उनके रेस्टोरेंट में जॉनी डेप डिनर करना चाहते है. उन्होंने यह भी कहा कि इस बात को सुनने पर वो बिलकुल शॉक थे और उन्हें लगा था कि उनके साथ किसी ने इस चीज को लेकर मजाक किया है. इस बात की पुष्टि तब हुई जॉनी डेप के सिक्यूरिटी ने उस रेस्टोरेंट में आकर उस रेस्टोरेंट की जांच की. रेस्टोरेंट के संचालक ने बताया कि उन्होंने जॉनी डेप को जश्न की खुशीमनाने के लिये पुरी जगह दे दी ताकि वो बिना किसी दिक्कत का सामना किये डिनर का मजा ले सकें .


इस जश्न के दौरान जॉनी डेप पुरे 3 घंटे उस रेस्टोरेंट में मौजूद थे और काफी खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने वहां मेनेजर के परिवार और अपने दोस्तों से भी भेंट की और साथ ही सभी से अच्छे से बातें भी की. अब अगर हम जॉनी और एम्बर की रिश्तों की बात करते है तो दोनों ने एक-दुसरे को डेट करना साल 2009 में फिल्म द रम डायरी के दौरान शुरू किया था. जिसके बाद साल 2015 में दोनों ने एक दुसरे से शादी  कर ली. लेकिन इन दोनों की शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और आगेचल कर यह दोनों अलग हो गए. इसके बाद एम्बर ने साल 2016 में तलाक की याचिका दायर करते हुए जॉनी डेप पर आरोप लगाया कि एक्टर ने उनका शारीरिक शोषण किया है. जिसके बाद जॉनी डेप ने खुद पर लगाये इन आरोपों को मानने से इनकार कर दिया और आगे चल कर साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया. जिसके बाद जॉनी डेप ने एम्बर पर मानहानि का केस दर्ज कर दिया.