ब्रेकिंग न्यूज़

fake teachers Bihar : वाह जी वाह ! शिक्षा विभाग के अंदर चल रहा बड़ा झोल, सस्पेंड टीचर की लग गई बोर्ड एग्जाम में ड्यूटी, DEO साहब सब जानते थे फिर भी ... RAILWAY UPDATE: 17 साल बाद फिर जगी उम्मीद: इस रेल लाइन परियोजना को मिली नई रफ्तार, सीमांचल में विकास की आस बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त बिहार में जान से खिलवाड़: फैक्ट्री में धड़ल्ले से बनाई जा रही थीं नकली दवाएं, छापेमारी में 27 लाख की दवा जब्त मुजफ्फरपुर में 9 लाख से अधिक महिलाओं को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, सकरा की जीविका दीदी ने साझा किया अनुभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव CBSE 12वीं बोर्ड 2026: सप्लीमेंट्री एग्जाम में बड़ा बदलाव, अब सिर्फ एक ही सब्जेक्ट में नंबर सुधार संभव मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के लिए 43 करोड़ का टेंडर जारी, विकास को मिलेगी नई उड़ान RAILWAY UPDATE: होली पर नहीं होगी टिकट की दिक्कत: इस तरह रेलवे करवाएगा कन्फर्म टिकट, जानिए क्या है नया अपडेट MDM scheme : पकड़ा गया बड़का खेल ! 250 ग्राम तेल और 4 प्याज में 'गुरु जी' बनवा रहे थे 100 बच्चों का खाना, थाली से अंडे भी गायब; अब भरना होगा लाखों का जुर्माना

जो राम लला के काम ना आए,उसका काम तमाम...गिरिराज ने नीतीश से की यह मांग

जो राम लला के काम ना आए,उसका काम तमाम...गिरिराज ने नीतीश से की यह मांग

21-Jan-2024 02:55 PM

By First Bihar

PATNA: 22 जनवरी को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अयोध्या के सभी शराब की दुकानें, रेस्टोरेंट, बार, होटल और क्लब बंद रहेंगे। करोड़ों लोग अपने-अपने घरों पर दीप जलाकर त्योहार मनाएंगे। इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में छुट्टी घोषित की गई है। इसे लेकर भाजपा के वरीय नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री के समक्ष भी अपनी मांग रखी है।  


गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को सारे मदिरा और मांस की दुकान बंद कर दें। छुट्टी भी पूरा घोषित कर दें जैसा कि अन्य राज्यों ने घोषित कर रखा है। क्यों कि बिहार हिन्दू बहुल राज्य है और नीतीश कुमार भी हिन्दू हैं। कल प्रभू राम की प्राण प्रतिष्ठा भारत में सनातनी हिन्दू का पुनर्जागरण का समय है। इसलिए नीतीश कुमार से यही आग्रह है। गिरिराज ने आगे कहा कि जो राम लला के काम ना आए उसका काम तमाम...


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल किया है। राजद कोटे के 3 मंत्रियों के विभाग को सरकार ने बदल दिया है। करीब 17 महीने शिक्षा मंत्री रहे चंद्रशेखर से शिक्षा विभाग छीन लिया गया। अब उन्हें गन्ना विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। बता दें कि चंद्रशेखर कभी रामायण तो कभी भगवान राम को लेकर बयान देकर विवादों से घिरे रहे। 


राजद कोटे के मंत्रियों के विभाग में हुए फेरबदल पर केंद्रीय मंत्री व भाजपा के वरीय नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि कल तक आरजेडी के लोग कहते थे कि लालू जी के दया से नीतीश मुख्यमंत्री हैं लेकिन कल नीतीश कुमार के आगे लालू जी ने घुटना टेक दिया। इसका परिणाम यह निकला की चंद्रशेखर को शिक्षा मंत्री के पद से हटा दिया गया।


गिरिराज ने आगे कहा कि नीतीश कुमार की यही वारगेनिंग कैपिसिटी है। ये नीतीश जी के दवाब की प्रक्रिया है। नीतीश कुमार ने ऐसा माहौल क्रियेट किया कि जो हम पहले कहते आ रहे थे वही उन्होंने 10 दिन में माहौल को क्रियेट किया। शायद यह कहना चाहते हो कि..मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो...


लालू जी घबरा गये और दोनों बाप-बेटे नीतीश जी के पास पहुंच गये कहा कि त्राहिमाम-त्राहिमाम क्या है? तब नीतीश ने कहा कि पहले हटाइये तो हटा दिये। गिरिराज ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा का सारा दरवाजा बंद है। लालू जी इतने डरे हुए है कि नीतीश जी के आगे घुटने टेक दिया। लालू ने सोचा कि कही नीतीश जी बीजेपी में ना चले जाए। जब नीतीश जी ने लालू को डरा दिया तो कांग्रेस बिहार में कौन खेत की मुली है। वही इंडिया गठबंधन के शीट शेयरिंग पर गिरिराज बोले की जहन्नुम में जाये हमें क्या मतलब है?