ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश

Home / news / जो राम को लाएं हैं...हम उनको लायेंगे...भारत में फिर से भगवा लहरायेंगे, गाने...

जो राम को लाएं हैं...हम उनको लायेंगे...भारत में फिर से भगवा लहरायेंगे, गाने के माध्यम से हरि सहनी ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर किया वार

07-Sep-2023 03:26 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: बीजेपी के विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी ने I.N.D.I.A. गठबंधन पर गाने के माध्यम से हमला बोला है। सनातन धर्म के विरोध पर पूछे गए सवाल पर गाना गाकर हरि सहनी ने मीडिया के सवाल का जवाब दिया। गाने के बोल इस प्रकार है.."जो राम को लाएं हैं,हम उनको लायेंगे...भारत में फिर से भगवा लहरायेंगे"... गाने के बाद हरि सहनी ने कहा कि भगवा का अर्थ भाजपा से नहीं बल्कि सनातन धर्म से है और सनातन की रक्षा करना इसलिए जरूरी है कि सभी धर्मों की रक्षा हो। 


विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हरि सहनी आज बेगूसराय पहुंचे थे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने एक बार फिर इंडिया गठबंधन पर चोट करते हुए कहा कि आज वह अपना नाम बदलकर कुछ रख लें लेकिन हमारे प्रधानमंत्री विदेश दौड़े में भी गए हैं तो अधिकांश जगहों पर उन्होंने भारत के नाम से ही देश को संबोधित किया है लेकिन आज विपक्ष के लोग इंडिया गठबंधन नाम रखकर जनता को बड़गलाने की कोशिश कर रहे हैं।


हरि सहनी ने आगे कहा कि भारत ऋषि मुनियों का देश रहा है और ऋषि मुनियों के द्वारा ही दिया गया नाम भारत है लेकिन इंडिया नाम भारत को गुलामी की जंजीर में जकड़ने करने वाले अंग्रेजों ने दिया था। इसी से विपक्ष की मानसिकता भी समझी जा सकती है। दूसरी ओर उन्होंने सनातन धर्म का समर्थन करते हुए कहा कि सनातन सभी धर्म की केंद्र बिंदू है और सनातन सिर्फ धर्म ही नहीं बल्कि हमारा आदर्श भी है। आज विदेश में रहने वाले भारतीय भी जो सनातनी हैं वे तमाम पूजा पाठ करते हैं लेकिन आज विरोधियों के द्वारा भारतवर्ष में ही सनातनियों को भड़काया जा रहा है।