बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
15-Jan-2020 06:49 PM
PATNA: फिल्म के प्रचार के लिए JNU जाने का फैसला अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जिंदगी की सबसे बड़ी भूल साबित हो रही है. बतौर प्रोड्यूसर दीपिका की पहली फिल्म छपाक बुरी तरह पिट गयी. फिल्म तो फ्लॉप हुई ही, विज्ञापनों से होने वाली कमाई पर भी आफत आ गयी है. उनसे अपने प्रोडक्ट का प्रचार कराने वाली ज्यादातर कंपनियों ने फिलहाल अपने टीवी विज्ञापनों को रोक दिया है.
छपाक का बुरा हाल
फिल्म विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक दीपिका की फिल्म छपाक ने पिछले पांच दिनों में लगभग 24 करोड़ रूपये की कमाई की है. रिलीज के पहले दिन यानि शुक्रवार को उनकी फिल्म ने 4.77 करोड़, शनिवार को 6.90 करोड़, रविवार को 7.35 करोड़, सोमवार को 2.35 करोड़ और मंगलवार को 2.55 करोड़ की कमाई की. उधर छपाक के साथ ही रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म तानाजी सुपर हिट हो गयी है. तानाजी ने एक दिन में उससे पैसे बटोरे जितने छपाक ने कुल मिलाकर कमाई है. फिल्म विशेषज्ञ तरण आदर्श के मुताबिक तानाजी ने सिर्फ रविवार को 26.26 करोड़ रूपये कमाये. इस फिल्म की कमाई 100 करोड़ को पार कर चुकी है.
दीपिका के विज्ञापनों पर भी आफत
JNU विवाद का असर ये हुआ है टीवी पर दीपिका पादुकोण के विज्ञापन दिखने लगभग बंद हो गये हैं. दीपिका 23 ब्रांड्स का विज्ञापन करती है. JNU विवाद के बाद उनके खिलाफ चले अभियान से डरी कंपनियों ने दीपिका के विज्ञापनों चलाने पर फिलहाल रोक लगा दी है. उनके विज्ञापन अभी नहीं दिखाये जा रहे हैं. कई ब्रांड्स उन्हें अपने विज्ञापन से हटाने पर भी विचार कर रहे हैं.
गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण एक विज्ञापन के लिए तकरीबन 8 करोड़ रूपये लेती है. लिहाजा सिर्फ विज्ञापनों से उन्हें साल में लगभग पौने दो सौ करोड़ रूपये की कमाई होती है. विवादों में आने के बाद इस कमाई पर भारी असर पड़ना तय है. विज्ञापन क्षेत्र से जुड़े लोग 2015 में आमिर खान के साथ हुए विवाद को याद कर रहे हैं. इंटोलरेंस पर बयान देकर फंसे आमिर खान को कई विज्ञापनों से हाथ धोना पड़ा था.