जेडीयू कार्यकर्ता चाहते हैं निशांत कुमार को CM, नीतीश ने सम्राट के कंधे पर रख दिया हाथ जहानाबाद में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, रैपर बदलकर बाजार में खपाई जा रही थी दवाइयां पटना में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनकाउंटर के बाद अवैध कारतूस का जखीरा बरामद मुजफ्फरपुर जिले में LPG की कोई किल्लत नहीं, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील किशनगंज में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 118.85 लाख रुपये का जुर्माना बांका में साइबर ठगी का बड़ा खेल बेनकाब, दो बैंक खातों में मिला करोड़ों का संदिग्ध ट्रांजेक्शन जद(यू) ने जारी की 25 जिलाध्यक्षों की सूची, नीतीश कुमार की मिली स्वीकृति बिहार में अन्य राज्यों से आने वाले लघु खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, बॉर्डर पर लगेगा CCTV गूगल में काम करने का सुनहरा मौका: इतना मिलेगा स्टाइपेंड, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया गैंस सिलेंडर-चूल्हा और कूकर लेकर अलका लांबा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गैस संकट पर मोदी सरकार पर साधा निशाना
01-Jan-2024 01:44 PM
By First Bihar
RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड की सियासत से निकलकर सामने आ रही है, जहां हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम के विधायक सरफारज अहमद ने इस्तीफा दे दिया है। सरफराज अहमद गिरिडीह के गांडेय सीट से विधायक थे। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।
विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जेएमएम विधायक का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद विधानसभा सचिवालय ने गांडेय विधानसभा सीट के खाली होने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 31 दिसंबर को सरफराज दिल्ली से रांची पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो गए।
जेएमएम विधायक सरफरार अहमद ने अचानक अपना इस्तीफा क्यों दिया इसको लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। JMM विधायक के अचानक इस्तीफा देने के बाद सियासी गलियारे में किसी बड़े खेल की संभावना जताई जा रही है। साल 2024 के पहले दिन सत्ताधारी दल के विधायक के इस्तीफे से झारखंड का सियासी पारा गरमा गया है।