ब्रेकिंग न्यूज़

BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया

Home / news / छठ पर राजनीति करने पर JMM ने किया पलटवार, कहा.. कोरोना बढ़ा तो...

छठ पर राजनीति करने पर JMM ने किया पलटवार, कहा.. कोरोना बढ़ा तो BJP पर साजिशन हत्या का केस होगा दर्ज

18-Nov-2020 06:17 PM

RANCHI: झारखंड में छठ को लेकर राजनीति जारी है. सरकार के छूट देने के बाद जेएमएम ने अब बीजेपी पर पलटवार किया है. जेएमएम ने कहा कि आस्था के इस महापर्व छठ में  बीजेपी ने ओछी राजनीति की है. दिल्ली हाइकोर्ट ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर भी पूजा की मनाही की है. अगर झारखंड में कोरोना के मामले बढ़ते हैं तो बीजेपी पर साजिशन हत्या का मामला दर्ज होगा.

आस्था के साथ खिलवाड़

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि छठ पर्व के दौरान लोगों के आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया और उनको भड़काया गया. हमने कहा था कि सीएम को राज्य के लोगों को आस्था का सम्मान करना आता हैं. उन्होंने लोकआस्था को देखते हुए राहत और छूट दी है. 

संक्रमण का खतरा

भट्टाचार्य ने कहा कि तालाब और डैम में कुल्ला किया जाता और डुबकी लगाई जाती है. अगर वायरस किसी के संपर्क में आया तो कोरोना बढ़ सकता है. लेकिन बीजेपी छठ के नाम पर राजनीति कर रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के घर में आतिशबाजी हुई. छठ में आतिशबाजी कहा होती है. उनके खिलाफ को केस दर्ज होना चाहिए. मिठाई बांटी जा रही थी. यह कौन सा अवसर हैं. 

विधायक को चुनौती

भट्टाचार्य ने कहा कि रांची के बीजेपी विधायक सीपी सिंह को चुनौती देता हूं कि वह 17 घाटों के पानी से कुल्ला करें. यही संक्रमण फैला तो बीजेपी याद कर ले. उसके उपर साजिशन हत्या का केस दर्ज होगा. इस पवित्र धर्म पर बीजेपी गंदी राजनीति कर रही है. हमलोगों को मालूम है  कि किस खतरे की तरह बढ़ रहे हैं. लेकिन इसको लेकर सिर्फ बीजेपी जिम्मेवारी होगी. बिहार और यूपी में बीजेपी की सरकार है फिर भी गंगा किनारे छठ करने पर रोका है. वहां पर राजनीति क्यों नहीं कर रहे हैं.