आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान
27-Jun-2022 11:16 AM
DESK: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये गुड न्यूज़ शेयर की है। आपको बता दें कि पिछले 14 अप्रैल को ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के महज दो महीने बाद ही आलिया ने अपने फैंस को ये गुड न्यूज़ दे दी है। एक तरफ जहां दोनों कपल को सेलिब्रिटीज की बधाई मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ आलिया और रणबीर को जमकर ट्रोल भी किया जाने लगा है।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने की प्रेग्नेंसी की खबर इन्स्टाग्राम पोस्ट से दिया . कपल ने शेयर किया 'हमारा बच्चा..जल्द आ रहा है' इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए, आलिया भट्ट ने एक फ्रेम में रणबीर कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करके खुलासा किया कि वह गर्भवती है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे को आने को लेकर काफी खुश नज़र आ रहे हैं।
अलिया भट्ट द्वारा पोस्ट शेयर किए जाने के बाद से बधाइयों का तांता लग गया है। कई सेलिब्रिटीज ने उन्हें शुभकामना दी है, जिसमें अलिया की मां सोनिया, रणबीर की बहन रिद्धिमा, मौनी रॉय, रकुल प्रीत, करन जोहर शामिल हैं।