ब्रेकिंग न्यूज़

दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर

Home / news / कुशवाहा मुख्यमंत्री बने तो 4 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, रालोसपा प्रमुख का बड़ा एलान

कुशवाहा मुख्यमंत्री बने तो 4 उपमुख्यमंत्री बनाएंगे, रालोसपा प्रमुख का बड़ा एलान

26-Oct-2020 11:41 AM

By Ranjan Singh

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे घोषणा के साथ ही प्रदेश में राजनीति सरगर्मी बढऩे लगी है. छोटे से लेकर तमाम बड़े दल चुनावी बाजी जीतने के लिए जीन-जान से जुट गए हैं.

इसी क्रम में आरएलएपी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने घोषणा की है कि बिहार में हमारी सरकार आती है तो हम चार उपमुख्यमंत्री बनाएंगे. चुनावी रैली पर जाने से पहले पटना एयरपोर्ट पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार में चार उपमुख्यमंत्री बनाएंगे.

 उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम चार उपमुख्यमंत्री बनाएंगे जो सभी समाज से होंगे. उसमें एक महिला  उपमुख्यमंत्री भी होगी. उपेंद्र कुशवाहा ने  चिराग पासवान के उस बयान पर भी  प्रतिक्रिया दी जिसमें चिराग पासवान ने सात निश्चय में भारी घोटाला में मुख्यमंत्री को जेल भेजे जाने की बात कही थी. उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के आलू-प्याज की माला पर  प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कि इससे दाल नहीं गलने  वाली है.  नीतीश कुमार बीजेपी के साथ-साथ तेजस्वी यादव की राजद ने भी राज्य की जनता को ठगा है.