ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / जीतनराम मांझी आज होंगे महागठबंधन से अलग, अमित शाह से मुलाकात तय नहीं...

जीतनराम मांझी आज होंगे महागठबंधन से अलग, अमित शाह से मुलाकात तय नहीं ; नए गठबंधन पर भी होगा फैसला

19-Jun-2023 11:29 AM

By First Bihar

PATNA : नीतीश सरकार से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा आज महागठबंधन से अलग होने का ऐलान करेगी। इसको लेकर पार्टी के तमाम कद्दावर नेता शाम में राजभवन जाकर राजपाल से मुलाकात करेंगे और महागठबंधन से अलग होने की  चिट्ठी सौंपेंगे।


दरअसल, बिहार की राजनीति में पिछले कुछ दिनों से काफी उथल-पुथल मची हुई है। एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार 23 जून को विपक्षी दलों की बैठक करने वाले हैं तो वहीं दूसरी तरफ पिछले कई वर्षों से उनके सहयोगी के तौर पर काम करते आ रही पार्टी हम ने अब अपना हाथ पीछे खींच लिया है और खुद को महागठबंधन से अलग करने का फैसला कर लिया है। इसके बाद आज पार्टी के तरफ से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में शामिल होने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने बड़ी बात कही है।


हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी ने कहा है कि, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है जिसको लेकर पार्टी के सभी नेता आ रहे हैं। इस बैठक में हम यात्राएं करेंगे कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर क्या रणनीति बनाई गई पार्टी किसके साथ गठबंधन करेगी या फिर नहीं करेगी तमाम चीजों पर आज फैसला कर लिया जाएगा।


वहीं जब उनके अमित शाह से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि अभी इसका कोई कार्यक्रम तय नहीं है कि हम लोग अमित शाह जी से मुलाकात करेंगे या नहीं करेंगे। कार्यक्रम तय होने के बाद सभी चीजों की जानकारी दी जाएगी फिलहाल हम लोग राज्यपाल से मिलेंगे और महा गठबंधन से अलग होने का लेटर उनको देंगे।